फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DPR approved for first medical device park, 10,000 people will get employment

हिमाचल: पहले मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर को मंजूरी, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 05 Feb 2022 02:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 02:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।  केंद्र सरकार से मेडिकल डिवाइस पार्क की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क का काम आरंभ किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
DPR approved for first medical device park, 10,000 people will get employment
मेडिकल डिवाइस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने पार्क की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इस पार्क को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार 250 करोड़ खर्च करेगी। केंद्र सरकार हिमाचल को 100 करोड़ की वित्तीय सहायता देगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार से मेडिकल डिवाइस पार्क की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क का काम आरंभ किया जा सकेगा। इस पार्क में पांच हजार करोड़ का निवेश कर मेडिकल उपकरण बनाने वाली यूनिटें स्थापित की जाएंगी। इन यूनिटों में दस हजार लोगों को काम मिलेगा। इस मेडिकल डिवाइस पार्क में मेडिकल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरण बनाने वाली यूनिटें लगेंगी। यहां से देश भर में मेडिकल उपकरणों को बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन


ये उपकरण बनाने की यूनिटें स्थापित होंगी
राज्य में स्थापित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में लगने वाली यूनिटों में एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन मशीन, दवा उत्पादन में उपयोग होने वाली मशीनें, विभिन्न टेस्ट करने वाले उपकरण, वेंटिलेटर आदि का उत्पादन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed