फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dpe union gave 10 days ultimatum to resolve pending demand

15 अक्तूबर तक मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन, संघ ने दी चेतावनी

Wed, 04 Oct 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Oct 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
dpe union gave 10 days ultimatum to resolve pending demand
- फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षा निदेशक 15 अक्तूबर तक मांगे पूरी नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। संघ ने यह फैसला एक बैठक के दौरान लिया है। संघ की मांग है कि पीजीटी फिजिकल एजुकेशन के आरएंडपी रूल्स एनसीटीई और पंजाब की तर्ज पर बना कर सरकार को भेजे जाए। 

विज्ञापन


संघ के प्रधान ललित चौहान ने कहा कि रूल्स में बदलाव के लिए शिक्षा निदेशक को मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने भी लिखित आदेश कर रखे है लेकिन फिर भी शिक्षा विभाग ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है। कहा कि जो रूल्स 1973 के बने है वह पीईटी से डीपीई के बने है और उसी पदोन्नति के लिए वह रूल्स लागू होंगे। 
विज्ञापन


जबकि डीपीई से पीजीटी शारीरिक शिक्षा नही बन सकते। यह तब है जब डीपीई भी दूसरे पीजीटी की तरह शारीरिक शिक्षा के विषय को 2001 से पढ़ाते आ रहे है। कहा कि जब सरकार ने उन सभी डीपीई को उच्च वेतन मान दे दिया है जिन के पास शारीरिक शिक्षा मे मास्टर डिग्री है तो सिर्फ  पद नाम देने में विभाग को दिक्कत क्यों है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पूरा करने वाले अध्यापकों को नियमित करें

dpe union gave 10 days ultimatum to resolve pending demand

हिमाचल प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ ने शिक्षा निदेशक उच्च और प्रारंभिक से मांग की कि जिन अनुबंध अध्यापकों का 30 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरा हो गया है उन्हें तत्काल नियमित किया जाए।

संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नियमित करने के लिए 31 मार्च और 30 सितंबर की दो कट डेट रखी है लेकिन सरकार कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ रेगुलर आदेश जारी होनी वाली आदेश की तिथि से देती है। इससे अध्यापकों को वित्तीय और वरिष्ठता का नुकसान होता है।

संघ ने कहा कि जैसे क्लर्कों के नियमितीकरण के आदेश विभाग शिक्षा की ओर से बिना विलंब से जारी किए गए वैसे ही सभी अनुबंध अध्यापकों के आदेश शिक्षा विभाग उच्च और प्रारंभिक जल्दी जारी करे।

ठाकुर ने बताया कि विभाग अध्यापकों से रेगुलर आदेश जारी करने के साथ मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और बाकीएजुकेशन प्रमाण पत्र भी जमा करवाते हैं जिससे प्रक्रिया में विलंब होता है। उन्होंने मांग की कि इस तरह बार-बार प्रमाण पत्र जमा करवाने वाले आदेश जारी नहीं किए जाने चाहिए और नियमितीकरण से संबंधित आदेश शिक्षा विभाग जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed