{"_id":"91d8047b431ed9a0119b6d9a1b419f69","slug":"downfall-in-prices-of-curd-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर, हिमाचल में सस्ती होगी दही और बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर, हिमाचल में सस्ती होगी दही और बड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Dec 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पैकेट बंद दही और बडि़यां अब सस्ते दामों पर मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इन दोनों खाद्य वस्तुओं से 8.75 फीसदी वैट कम कर दिया है। पहले इन पर 13.75 फीसदी वैट लगता था अब इसे घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने इसे मसले को मंत्रिमंडल में उठाया था।
विज्ञापन
कैबिनेट ने इस पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है। हिमाचल में अभी 200 ग्राम पैकेट बंद दही 20 से 22 रुपये में बिक रही है जबकि सेपू, अमृतसरी और सामान्य बड़ी 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम बेची जा रही है। विभाग की मानें तो वैट कम होने से रेट में काफी कमी आएगी। हिमाचल में ज्यादातर दही और बडि़यों की सप्लाई बाहरी राज्यों से आती है।
विज्ञापन
वैट कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि इन खाद्य वस्तओं में वैट अधिक था। इसे कम करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। इस फैसले से जहां कारोबारियों को राहत मिलेगी, वहीं लोगों को भी सस्ते दामों में खाद्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन