{"_id":"64324fd76c2dd0357901fa43","slug":"double-storey-house-gutted-in-fire-in-chirgaon-rohru-shimla-himachal-pradesh-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chirgaon Fire: चिड़गांव के बिउरी में आग से मकान राख, तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chirgaon Fire: चिड़गांव के बिउरी में आग से मकान राख, तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा
Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
सार
घर पुरानी पहाड़ी शैली में पत्थर और लकड़ी से बना होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गया। सड़क से दूर होने के कारण मौके तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
आग की लपटों में घिरा मकान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चिड़गांव तहसील की पंचायत रोहल के बिउरी गांव में आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया। आग की घटना में प्रभावित परिवार के पास केवल पहने कपड़े ही बचे हैं। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत उपलब्ध करवाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहल पंचायत के बिउरी गांव में सुभाष शादरू के घर में रविवार सुबह के समय अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगने की भनक लगी तो दूर से लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घर गांव से दूर बगीचे में बना है। लोगों ने पानी से आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की। सूचना के बाद चिड़गांव थाने से पुलिस के जवान मौके पर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पुरानी पहाड़ी शैली में पत्थर और लकड़ी से बना होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गया। सड़क से दूर होने के कारण मौके तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सके। आग से घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया। घटना में प्रभावित परिवार का करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
प्रशासन की ओर से एसडीएम सन्नी शर्मा ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को फौरी राहत उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि आग से घर का कुछ भी सामान नहीं बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 15,000 रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घर बगीचे में बना होने के कारण प्रभावित व्यक्ति का परिवार कभी-कभी वहां पर रहता था।