फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   double decker bus on route to baddi hit by truck in Ambala eight killed

Himachal News: बरेली से बद्दी जा रही बस को ट्राले ने मारी टक्कर, सात की मौत

Fri, 03 Mar 2023 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (अंबाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। हादसे में सात लोगों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन
double decker bus on route to baddi  hit by truck in Ambala eight killed
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पंचकूला-यमुनानगर के बीच स्थित गांव कक्कड़ माजरा पर अल सुबह साढ़े चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें लोहे की टीन से लदे एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़ी डबल डेकर प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। यह बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। हादसे में सात लोगों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इसमें जिला संभल के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुभाष चंद ने बताया कि वह शुक्रवार अल सुबह सैर पर जा रहा था। तभी उसने देखा कि शर्मा ढाबा के पास एक बस बिना लाइट या इंडीकेटर के सड़क पर खड़ी है। इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्राले ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस पलट गई और ट्राला भी डिवाइडर को पार करते हुए पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इसके बाद सुभाष की ओर से पुलिस और एंबुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी गई। इसके बाद राहगीरों के साथ मिलकर सुभाष चंद ने बस से लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ घायलों को तो प्राइवेट वाहनों में अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद ट्राले के चालक को भी टूटे हुए केबिन से निकालकर अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादपुर थाना पुलिस ने गांव कक्कड़ माजरा निवासी सुभाष चंद की शिकायत पर ट्राला और बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक की पहचान मुरादाबाद के अमरोहा में गांव गंगवार हसनपुर निवासी फुरकान के रूप में हुई, जबकि ट्राला चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस में गांव मितई निवासी चंद्रमोहन के रूप में हुई।

हादसे में गई इन लोगों की जान, एक की नहीं हुई पहचान
मृतकों में उत्तर प्रदेश के जिला संभल में गांव फतेहपुर ढाल निवासी 34 वर्षीय ज्वाला सिंह, इनकी पत्नी 32 वर्षीय रिंकी, आठ वर्षीय बेटा प्रिंस और छह वर्षीय प्रशांत शामिल हैं। इसके अलावा बदायूं के गांव रुदाइन निवासी रहीश खान पुत्र सतार खान तथा बदायूं के उलाया निवासी बदन सिंह पुत्र कुंवर सैन की जान चली गई, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घायलों में बरेली निवासी सर्वेश कुमार, बदायूं निवासी गुड्डी, उसकी बेटी शिवानी और आशू तथा बरेली निवासी चांद बाबू शामिल हैं, जिन्हें अंबाला कैंट भर्ती कराया गया, जबकि जरीना, दो वर्षीय निशांत का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

ट्राला चालक को आ गई थी नींद
पुलिस के अनुसार, ट्राला के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिस कारण वह बेकाबू होकर यात्रियों से भरी बस से टकरा गया। बताया जा रहा है कि डबल डेकर प्राइवेट बस उत्तर प्रदेश के बरेली से 70 यात्रियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए चली थी। इस दौरान गांव कक्कड़ माजरा के पास एक ढाबे पर बस रुकी थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

हादसे के समय बस में सो रहे थे सभी यात्री
बस में बैठी दूसरी सवारियों ने बताया कि जिस समय यह टक्कर हुई उस समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक से तेज आवाज आई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठे अधिकांश यात्री बद्दी में काम की तलाश में जा रहे थे।


दो घंटे तक राजमार्ग पर लगा रहा जाम
सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाईवे के दोनों और जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। इस दौरान लगभग दो घंटे के बाद यातायात सुचारु हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed