फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Donated blood at the camp set up at the Ridge on PM Modi's birthday.

Shimla News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिज पर लगे शिविर में किया रक्तदान

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Donated blood at the camp set up at the Ridge on PM Modi's birthday.
कामना देवी में भाजपा ने किया हवन
विज्ञापन

आठ हजार बूथों पर जलाए गए दीप : सिकंदर

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कामना देवी मंदिर में हवन और रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कामना देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन मौजूद रहे। प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की समृद्धि की कामना के लिए हवन किया गया। डॉ. सिकंदर कुमार ने इस दौरान रक्तदान भी किया। रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। शिविर के आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी भूमिका रही। प्रदेश युवा मोर्चा के सन्नी शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, संजय सूद, केशव चौहान, धनंजय पुरी, हनीश चोपड़ा, रजत कोहली और सुदीप महाजन सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश और प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के सभी 8000 बूथों पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए आशीर्वाद के दीप जलाए गए। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article