फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Donate from the comfort of your home; the corporation will deliver your used items to the needy.

Shimla News: घर बैठें करें दान, निगम जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा आपका पुराना सामान

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Donate from the comfort of your home; the corporation will deliver your used items to the needy.
खास खबर
विज्ञापन

राजधानी में पहली बार पुराने कपड़े, जूते और किताबें आदि सामान घर से उठाएगा नगर निगम
हर महीने वार्ड में आएगी नगर निगम की गाड़ी आरआरआर सेंटर के जरिये होगी गरीबों की मदद

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासी अपने घरों में बेकार पड़े पुराने कपड़े, जूते, किताबें, बर्तन और खिलौने आदि अब घर बैठे दान कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम की गाड़ी वार्डाें में जाकर यह सामान इकट्ठा करेगी। इसके बाद यह सामान आरआरआर केंद्रों के जरिये जरूरतमंद और गरीब लोगों को मुहैया करवाया जाएगा।

नगर निगम अगले महीने से इस पहल की शुरुआत करने जा रहा है। शिमला शहर में अभी नगर निगम के दो आरआरआर यानि रिडयूस और रियूज रिसाइकिल सेंटर बने हैं। इनमें एक सेंटर छोटा शिमला तो दूसरा संजौली में खुला है। शहर के सैकड़ों लोग घरों से अपना पुराना सामान इन केंद्रों में जाकर रख रहे हैं। वहीं गरीब और जरूरतमंद लोग इन केंद्रों पर जाकर यह सामान ले लेते हैं। निगम की यह पहल गरीब परिवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि शहर में सैकड़ों लोग ऐसे भी हैं जो घरों से पुराना सामान देना तो चाहते हैं लेकिन वाहन सुविधा न होने के कारण इन केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे। इसके अलावा इन केंद्रों के आसपास पार्किंग सुविधा न होने के कारण भी लोग सामान दान नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की मांग पर ही नगर निगम अब यह मुहिम शुरू करने जा रहा है। हर महीने हर वार्ड में निगम की गाड़ी एक बार भेजी जाएगी। लोग अपना ऐसा पुराना सामान जो दोबारा इस्तेमाल हो सकता है, उसे दान कर सकते हैं।
विज्ञापन




जल्द शुरू कर रहे पहल : डॉ. अंजलि
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने कहा कि शहर में बने आरआरआर केंद्र गरीब परिवारों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए निगम अब अपनी गाड़ी वार्डाें में भेजने की योजना बना रहा है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। घरद्वार पर ही लोग अपना सामान दान कर सकेंगे। इसे जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article