हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर इतने रुपये महंगा, उपभोक्ताओं को झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर महंगा हो गया है। हिमाचल में सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर साढ़े तीन रुपये महंगा हो गया है। अक्तूबर महीने में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए 922 रुपये चुकाने होंगे।
होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से लगेंगे। राजधानी शिमला में घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 972 रुपये देने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 415 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।
गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर 58.50 रुपये महंगा हो गया है। गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने वालों को सिलिंडर के पूरे दाम चुकाने होंगे।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर इतने रुपये में मिलेगा
उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 91 रुपये बढ़े हैं। इस महीने व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1593 रुपये में मिलेगा। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 100 रुपये डिलीवरी चार्जिस भी देने होंगे।
पहली अक्तूबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर खत्म होने के बाद पूरे दाम देने होंगे।
उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 863.50 रुपये थे। उपभोक्ताओं को 360 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई गई। अगस्त में सिलिंडर के दाम 833 रुपये थे। 331 रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं को लौटाई गई थी।