फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Domestic cows breed will be protected in Himachal, bill present in assembly

हिमाचल में देसी गायों की नस्ल महफूज रहेगी, विधानसभा में बिल पेश

Thu, 14 Feb 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Domestic cows breed will be protected in Himachal, bill present in assembly

हिमाचल में देसी गायों की नस्ल महफूज रहेगी। पशुपालकों को देसी बैलों का मिलावटी वीर्य उपलब्ध करवाया तो इस पर तीन साल कठोर कारावास और एक लाख से पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान होगा।

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश गोजातीय प्रजनन विधेयक 2019 पेश किया। इसे आगामी दिनों में पारित किया जाएगा। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सदन के पटल पर विधेयक की प्रति रखी। इसमें स्पष्ट किया कि केवल उसी नस्ल का वीर्य शुक्राणु केंद्र उपलब्ध करवाएंगे, जिसकी प्रदेश में अनुमति होगी।

विज्ञापन

हिमशीतित वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान श्रेष्ठतर बीज जीवाणु के प्रसार के माध्यम से सर्वोत्तम उपाय सिद्ध हुआ है। नए बिल में शुक्राणु केंद्रों का पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। राज्य के भीतर ही नहीं, बाहर एकत्र वीर्य को भी कानूनन हिमाचल में लाना होगा।

वीर्य उत्पादन के लिए उत्तम आनुवांशिक गुणों से युक्त बैलों का उपयोग होगा। नए कानून लागू करने के लिए पशुपालन निदेशक की अध्यक्षता में एक प्राधिकरण बनेगा। इसमें नौ से अधिक सदस्य होंगे। यह पशुपालन निदेशालय से ही कार्यरत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed