{"_id":"b0aaf442edff59a60df6feed7a92f5a6","slug":"doha-championship-indian-boxer-win-8-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहा इंटरनेशनलः आठ मेडल जीतकर लौटे बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहा इंटरनेशनलः आठ मेडल जीतकर लौटे बॉक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 May 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहा में 20 से 25 मई तक हुए टीम टूर्नामेंट में भारतीय बॉक्सरों ने टीम चैंपियनशिप जीती। भारतीय बॉक्सरों ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल जीते। टूर्नामेंट में शिमला से प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
शांडिल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कार्यरत हैं। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट जीतने के बाद शिमला लौटे शांडिल ने कहा कि टूर्नामेंट के 49 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में एल देविंद्रो सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
गौरव बिदुरी ने 52 किलोग्राम का फाइनल जीता। साथ ही भारत के शिवा थापा ने 56 किलोग्राम भार वर्ग, जबकि मनीश कौशिक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल जीतकर देश को गोल्ड मेडल दिलवाया। भारतीय मुक्के बाज मनोज कुमार ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारतीय टीम को जीत दिलवाई।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने आठ मेडल जीतकर टीम स्पर्धा की ट्रॉफी अपने नाम की। उधर, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव विनीत कुमार ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई है।
कहा कि टूर्नामेंट में बोर्ड के एक अधिकारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में रैफरी के रूप में बुलाया जाना बोर्ड के लिए खुशी की बात है।