{"_id":"5ee8c4c98ebc3e43272dbac1","slug":"dog-bites-pregnant-woman-in-institutional-quarantine-center-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में कुत्ते ने काट ली गर्भवती मालकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में कुत्ते ने काट ली गर्भवती मालकिन
Tue, 16 Jun 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
घुमारवीं कॉलेज में क्वारंटीन परिवार को कुत्ते से लाड-प्यार भारी पड़ गया। दो दिन पहले दिल्ली से लौटने पर इस परिवार को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। परिवार के साथ कुत्ता भी था, जिसने अपनी गर्भवती मालकिन को ही काट लिया। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली तो महिला ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने से इंकार कर दिया। हालांकि, टीम ने समझा-बुझाकर महिला को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों से पिछले कुछ दिनों से घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले पांच दिनों में 172 लोग बाहरी राज्यों से घुमारवीं पहुंचे हैं। इन सभी लोगों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार क्वारंटीन केंद्रों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन