फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dog bite

आवारा कुत्ते ने चलती बाइक के पीछे दौड़कर काटा युवक

Sun, 16 Feb 2020 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
dog bite
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रविवार को आवारा कुत्तों ने शहर में दहशत मचा दी। शहर के अलग-अलग इलाकों से दोपहर तक इन आवारा कुत्तों ने करीब नौ लोगों को अपना शिकार बनाया। सबसे अधिक परेशानी छोटा शिमला में आवाजाही कर रहे लोगों को पेश आई। यहां पर एक आवारा कुत्ते ने दोपहर तक कई लोगों को काटा। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को पेश आई। यह आवारा कुत्ता बाइक के पीछे दौड़कर लोगों को काटता रहा। इस वजह से करसोग का रहने वाले एक युवक भी इसका शिकार हुआ। इसके बाद युवक को रिपन को आना पड़ा। यहां पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद एआरवी लगाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

 

रविवार को करसोग का रहने वाला प्रदीप कुमार (24) शिमला की ओर आ बाइक पर आ रहा था। छोटा शिमला पहुंचा तो यहां पर एक आवारा कुत्ता बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। जिस वजह से आवारा कुत्ते ने बाईं टांग पर काट दिया। गनीमत रही कि चालक अपना बाइक से अपना कंट्रोल नहीं खोया, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। छोटा शिमला में इस आवारा कुत्ते ने केशव (28), तुलाराम (28), वीरेंद्र (26) को भी अपना शिकार बनाया। जबकि कुफरी से केवल राम (53), टूटीकंडी (24), राजेश शर्मा (54), पूणानंद (57) और लक्कड़ बाजार से राम बहादुर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के लिए डीडीयू अस्पताल आए। उधर, आवारा कुत्ते के हमले के बाद लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग भी निगम से उठाई।

विज्ञापन

 

सभी पीड़ितों को लगाई गई वैक्सीन
डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि आवारा कुत्तों के काटने के बाद अस्पताल आए सभी पीड़िताें को टीटी और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed