फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doctors will strike for one hour every day from 29 to protest against the closure of NPA

Doctors Strike: एनपीए बंद करने के विरोध में 29 से हर दिन एक घंटे की हड़ताल करेंगे डॉक्टर

Fri, 26 May 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 May 2023 07:56 PM IST
सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) से लेकर मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे डॉक्टर नाॅन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बंद करने के विरोध में सोमवार 29 मई से एक घंटे की हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
Doctors will strike for one hour every day from 29 to protest against the closure of NPA
चिकित्सक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) से लेकर मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे डॉक्टर नाॅन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बंद करने के विरोध में सोमवार 29 मई से एक घंटे की हड़ताल करेंगे। सुबह 10:00 बजे से लेकर लेकर 11:00 बजे तक डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के प्रेस सचिव डॉ. विकास ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी को एनपीए समाप्त करने की अधिसूचना वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जब तक अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एक हफ्ते तक हर दिन एक घंटे की हड़ताल रहेगी। इसके बाद समय बढ़ाया जाएगा। अस्पतालों में डॉक्टर विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे।

विज्ञापन


एनपीए बंद करने की जानकारी नहीं, सरकार करेगी पुनर्विचार : शांडिल
 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भर्ती नए डॉक्टरों को एनपीए देने पर सरकार पुनर्विचार करेगी। शिमला के रिज मैदान पर राज्य परिवहन विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे शांडिल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टरों के एनपीए बंद करने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें अखबारों के माध्यम से इसका पता चला है। यह अधिसूचना किसने जारी की, इसकी क्या वजह है, यह मालूम नहीं है। मंत्री ने बताया कि सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी। डॉक्टरों को नुकसान नहीं होने देंगे। बता दें कि बीते दिनों सरकार के वित्त विनियमन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की तो शिमला से लेकर प्रदेश भर में खुले स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed