फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doctors will go on strike if government does not talk till 7th February

Kangra News: सरकार ने 7 फरवरी तक बात नहीं की तो डॉक्टर करेंगे हड़ताल

Mon, 05 Feb 2024 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 01:24 PM IST
सार

चिकित्सा अधिकारी संघ ने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी तक मांगों को लेकर संघ से बात नहीं की तो जल्द प्रदेशभर के चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Doctors will go on strike if government does not talk till 7th February
चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी तक मांगों को लेकर संघ से बात नहीं की तो जल्द प्रदेशभर के चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।  संघ की बैठक नूरपुर सिविल अस्पताल में आयोजित की गई।  महासचिव डॉ. विकास ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल ऑफिसर की लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।  डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि चिकित्सकों की अग्रिम भर्ती के समय सरकार ने एनपीए बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन हाल ही में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के समय इसे वेतन से हटा दिया गया। 3 अगस्त 2023 को जारी अधिसूचना के तहत विशेषज्ञों का वेतन 33660 कर दिया गया, 27 जुलाई 2022 को यह 40,392 था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों का पहले से ही अभाव है और ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर बाहरी राज्यों की ओर रुख करेंगे। सीएमओ और बीएमओ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जिससे विभाग का कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने इन पदों पर रेगुलर नियुक्ति और 4/9/14 के तहत पदोन्नति की मांग को दोहराते हुए कहा कि जहां सभी विभागों में 4/9/14 के तहत प्रमोशन की व्यवस्था है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति के बहुत कम अवसर मिलते हैं। स्वास्थ्य विभाग में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर उन्हें सेवा विस्तार दे रहा है, जो कि व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में पदोन्नति की आस में बैठे अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कभी प्रमोट ही नहीं हो पाएंगे। कहा कि वास्थ्य निदेशक, उप स्वास्थ्य निदेशक और खंड चिकित्सा अधिकारियों के कई पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने इन रिक्त पड़े पदों को योग्यता और वरीयता के आधार पर जल्द भरने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed