फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors tenure will be expanded for three more years in Four more medical colleges in Himachal

हिमाचल के चार मेडिकल कॉलेजों में तीन साल और बढ़ेगा डॉक्टरों का सेवा विस्तार

Fri, 06 Sep 2019 10:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
doctors tenure will be expanded for three more years in Four more medical colleges in Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉक्टरों की कमी से जूझ रही प्रदेश सरकार अब नाहन, नेरचौक, चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में सेवा विस्तार तीन साल और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इन कॉलेजों में  प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों की सेवाएं 65 के बजाय 68 साल की उम्र तक ली जाएंगी।

विज्ञापन


इससे पहले भी इन कॉलेजों में तीन साल सेवा विस्तार दिया गया है। हालांकि, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल ही निर्धारित है। 
विज्ञापन


फैकल्टी डॉक्टरों की कमी के चलते यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी फाइल तैयार कर ली है। अब इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। डाक्टरों को यह सेवा विस्तार सिर्फ चार मेडिकल कॉलेजों में ही दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिर्फ इन चारों मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी डॉक्टरों की कमी है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में डॉक्टरों की कमी चल रही है। हिमाचल में सेवाएं देने के बजाय डॉक्टर बाहरी राज्यों को तरजीह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed