फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors left opd and sold tea in tanda medical college himachal

ओपीडी छोड़ डॉक्टरों ने बेची चाय, बैंक गारंटी के लिए जुटाए पैसे

Thu, 14 Feb 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
doctors left opd and sold tea in tanda medical college himachal

पांच लाख की बैंक गारंटी और बांड की जरूरी शर्त हटाने की मांगों को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में रेजिडेंट चिकित्सकों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का नया तरीका अपनाया है। बुधवार को चिकित्सकों ने कॉलेज परिसर में टी स्टाल लगाकर पैसे एकत्रित किए।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने चाय बेचकर पैसे इकट्ठे किए। इस विरोध को लेकर चिकित्सकों ने 11 बजे तक ओपीडी नहीं की। इस दौरान मरीजों को काफी समस्याएं पेश आईं। कई ऑपरेशन भी देरी से हुए।
विज्ञापन


 ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। चिकित्सकों के इस विरोध के चलते स्वास्थ्य सेवाएं भी दो घंटे तक चरमरा गईं। रेजिटेंड चिकित्सक पीजी की पढ़ाई  के लिए  बैंक गारंटी व बांड की शर्त हटाने पर अड़े हुए हैं। इस वजह से चिकित्सक सुबह 11 बजे तक ओपीडी छोड़ अपना विरोध जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विरोध के दौरान चिकित्सक मरीजों और तीमारदारों को स्वाइन फ्लू, टीबी जैसी बीमारियों को लेकर जागरूक करते रहे। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार को लेकर आवश्यक जानकारियां भी दीं।


जल्द पूरी की जाएं मांगें
आरडीए टांडा के अध्यक्ष डॉ. अमित राणा तथा महासचिव डॉ. अभिनव राणा ने बताया कि बुधवार को अपना विरोध जता रहे एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार की ओर से निर्धारित की गई शर्तों के लिए पैसे जुटाने के लिए टी-स्टाल लगाकर कुछ पैसे इकट्ठे किए। चिकित्सकों ने उनकी इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed