{"_id":"622ee121f727567610739be8","slug":"doctors-ias-and-ips-officers-joining-aam-aadmi-party-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डॉक्टरों, अफसरों को आप से जोड़ने की कवायद, पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को सौंपा जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डॉक्टरों, अफसरों को आप से जोड़ने की कवायद, पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को सौंपा जिम्मा
Mon, 14 Mar 2022 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:02 PM IST
सार
हिमाचल के अधिकारियों को पार्टी के साथ जोड़ने का जिम्मा पूर्व डीजीपी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी को सौंपा गया है। वह लगातार अफसरों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का डंका बजाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश का रुख कर लिया है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूर्व व वर्तमान आईएएस, आईपीएस अधिकारियों और डॉक्टरों को शामिल करने की योजना तैयार की गई है। भाजपा और कांग्रेस के ईमानदार युवा नेताओं को भी ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल के अधिकारियों को पार्टी के साथ जोड़ने का जिम्मा पूर्व डीजीपी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी को सौंपा गया है। वह लगातार अफसरों से संपर्क बनाए हुए हैं। भंडारी ने बताया कि रविवार को चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला से कुछ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों ने पार्टी से जुड़ने के लिए उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। इसको लेकर दिल्ली और पंजाब के आप नेता हिमाचल प्रदेश आएंगे। आप पंजाब का फार्मूला यहां भी अपनाने पर विचार कर रही है। पंजाब में 12 डॉक्टर और तीन अधिकारी जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
पार्टी अभी पंजाब में व्यस्त है। सप्ताह भर में वहां मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। उसके बाद वरिष्ठ नेता हिमाचल प्रदेश आएंगे। अफसरों सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। ईमानदार छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना है। - रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी