फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors' holidays may be cut by seven days

Shimla News: डॉक्टरों की छुट्टियों में लग सकता है सात दिन का कट

Sat, 05 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors' holidays may be cut by seven days
दो चरणों में अवकाश पर जाते हैं डॉक्टर
विज्ञापन

सरकार जल्द दे सकती है फैसला, चिकित्सक हैं नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सरकार डॉक्टरों की छुट्टियों में कट लगाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की छुट्टियों में 7 दिन का कट लग सकता है।

सरकार अगर अवकाश घटाती है तो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीजों को सर्दियों के मौसम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर सुविधा मिल सकती है। चिकित्सक ज्यादा समय तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकें, इसके लिए सर्दियों में डॉक्टरों को मिलने वाली छुट्टियों में पांच से सात दिन का कट लगाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन में इस पर फैसला लिया जा सकता है। आईजीएमसी में हर साल विशेषज्ञ चिकित्सक सर्दियों में करीब दो माह तक पहले और दूसरे हाफ में छुट्टियों पर जाते हैं। डॉॅक्टर सर्दियों में 39 दिन और गर्मियों में 7 दिन छुट्टी पर जाते हैैं। ऐसे में सरकार का तर्क है कि इस दौरान मरीज काफी परेशान होते हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की इन छुट्टियों को कम करने के बारे में सरकार ने सोचा है। इस बारे में चिकित्सकों से भी जवाब मांगा लेकिन चिकित्सकों की राय से सरकार सहमत नहीं है। अस्पताल में करीब 3000 से अधिक मरीज रोजाना उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में महीनों तक आधे डॉक्टरों के अवकाश पर होने से मरीज परेशान रहते हैं।






आईजीएमसी में दूसरे दिन भी किया डॉक्टरों ने प्रदर्शन
शिमला। आईजीएमसी में शनिवार सुबह 9:15 से लेकर 9:30 बजे तक चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया। आईजीएमसी सेमडिकोट के अध्यक्ष डॉ. बलवीर वर्मा ने बताया कि काले बिल्ले लगाकर यह विरोध प्रदर्शन रोज किया जाएगा। कहा कि सभी डॉक्टरों का एक मत है कि गलत तरीके से एनपीए बंद कर दिया है। इसके अलावा स्टडी लीव को कम किया है। डॉक्टरों को आउटसोर्स पर रखा जा रहा है जो तर्कसंगत नहीं। सरकार एक वर्ग को टारगेट कर रही है।
विज्ञापन



काम होता है बोझ, इसलिए राहत जरूरी
डॉक्टरों का कहना है कि आईजीएमसी 24 घंटे चलता है। डॉक्टरों को कभी भी लगातार तीन छुट्टियां नहीं मिलतीं। इसके अलावा पढ़ाने और शोध का कार्य भी किया जाता है। ऐसे में डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य को सही रखने और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुसंधान के लिए पर्याप्त छुट्टी की आवश्यकता होती है। साल में मिलने वाली इन छुट्टियों के दौरान वह भ्रमण कर राहत पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article