फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors Day 2021: doctor sanjay dr varun and dr lalit inspiration for others

Doctors Day 2021: 15 माह में लिए 8000 सैंपल, बिना अवकाश किया काम

Thu, 01 Jul 2021 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/बिलासपुर/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/बिलासपुर/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य खंड मार्कंडेय की पीएचसी बागी सुंगल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर वरुण 15 महीनों में कंटेनमेंट जोन से कोविड के सैंपल जुटाए हैं। इतना ही नहीं इन्होंने कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों के सैंपल लिए और होम आइसोलेट मरीजों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टेली मेडिसिन से सलाह दी।

विज्ञापन
Doctors Day 2021: doctor sanjay dr varun and dr lalit inspiration for others
डॉ. संजय, डॉ. वरुण, डॉ. ललित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा जिले में कोरोना जांच के लिए पहला सैंपल लेने वाले एमडी डॉ. संजय कश्यप आज भी कोविड में सेवाएं दे रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से घर नहीं गए हैं। ड्यूटी के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाए गए आवास में रहे। कभी-कभार ही परिवार से मिलने गए। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद प्रदेश और जिले में हालात सामान्य हुए हैं। ऐसे में डॉक्टरों को भी थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


डॉ. संजय कश्यप डेढ़ साल से कोरोना काल में सेवाएं दे रहे हैं। अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी फोन पर परामर्श देते हैं। कोविड से पहले उनसे उपचार करवाने वाले कई मरीज आज भी इलाज के संबंध में उन्हें फोन करते हैं। कोविड ड्यूटी होने के कारण ओपीडी में नहीं बैठ पा रहे हैं। इस कारण मरीजों को फोन पर ही परामर्श दे देते हैं। अगर कोई मरीज गंभीर बीमार हो तो उसे ओपीडी में जाकर दूसरे चिकित्सक से जांच करवाकर इलाज की सलाह देते हैं। कोविड का चंबा में पहला सैंपल डॉ. संजय ने ही लिया था। संवाद
विज्ञापन


डॉक्टर वरुण बने संकट के सिपाही
स्वास्थ्य खंड मार्कंडेय की पीएचसी बागी सुंगल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर वरुण 15 महीनों में कंटेनमेंट जोन से कोविड के सैंपल जुटाए हैं। इतना ही नहीं इन्होंने कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों के सैंपल लिए और होम आइसोलेट मरीजों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टेली मेडिसिन से सलाह दी। डॉक्टर वरुण बताते हैं कि कोविड काल में जब मामले आना शुरू हुए तो लोग सहमे थे और चिकित्सक होने के नाते वो लोगों का हौसला बनकर उनके साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय लोगों के लिए दवा से जरूरी सही जानकारी थी। बताया कि स्वास्थ्य खंड के कंटेनमेंट, कोविड केयर सेंटर में सैंपल लेने का दायित्व उनका और उनकी टीम का था। वहीं, अगर मरीजों को होम आइसोलेशन में कोई समस्या होती थी तो वो रात को किसी भी समय उन्हें फोन कर सलाह लेते थे। कहा कि इस कार्य को पूरा करने में उनकी ने भरपूर सहयोग किया। बताया कि उनकी टीम में लैब तकनीशियन अनीता शर्मा, चतुर्थ क्लास कर्मचारी रमेश शमिल रहे। पिछले 15 माह से कोई छुट्टी नहीं की है। डॉ. वरुण ने कहा कि इस दौरान 8 से 10 घंटे तक पीपीई किट में रहकर कार्य करना पहले मुश्किल होता था। संवाद

डेढ़ साल से 24 घंटे अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं डॉ. कालिया  
स्वास्थ्य खंड भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया पिछले डेढ़ साल से 24 घंटे अस्पताल परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने पैतृक घर जाने की बजाए वह अस्पातल परिसर में बने आवासीय भवन में रह रहे हैं और कोविड काल मे बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य खंड भोरंज कोरोना सैंपल एकत्रित करने और वैक्सीनेशन करने में प्रदेशभर में अव्वल आया है। 


जोगिंद्रनगर अस्पताल के चिकित्सकों को सलाम
जोगिंद्रनगर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत  और डॉ. सौरभ धरोच प्रतिनियुक्ति पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मरीजों की सेवा में समर्पित रहे। करीब तीन माह तक बिना अवकाश उन्होंने कोविड अस्पताल में दाखिल मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। एसरकाघाट से संबंध से रखने वाले डॉ. भुवनेश पंत और हमीरपुर निवासी सौरभ धरोच ने कहा कि उनकी ड्यूटी सैंपलिंग में भी थी, जहां उन्होंने करीब पंद्रह हजार लोगों के सैंपल लिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed