फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor's advice on prevention of diarrhoeal disease

डॉक्टर की सलाहः डायरिया से डरें नहीं, बरतें ये सावधानी

Tue, 15 May 2018 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Tue, 15 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Doctor's advice on prevention of diarrhoeal disease

मौसम में बदलाव आने से बच्चों और बड़ों में डायरिया (अतिसार) का प्रकोप बढ़ रहा है। छोटे बच्चों यह बीमारी को दूषित पानी और मिलावटी दूध पिलाने से होती है। रोटा वायरस के इंफेक्शन से भी डायरिया फैलता है।

विज्ञापन


दूषित पानी से बच्चे डायरिया ही नहीं टायफाइड और पीलिया से ग्रस्त हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में इसका प्रकोप बढ़ जाता है। पानी से होने वाले रोगों से बचने के लिए खास एहतियात बरतने की जरूरत है। सबसे ज्यादा बच्चों को गंदे पानी से होने वाले रोगों से बचाना चाहिए।
विज्ञापन


समय पर अगर उपचार न मिले तो दूषित पानी का सेवन करने से होने वाले डायरिया से बच्चे की मौत भी हो सकती है। समय रहते सावधानी बरतने से रोकथाम हो सकती है। बिलासपुर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा का कहना है कि गर्मियां और फिर बरसात का मौसम आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गंदे पानी से कई भयंकर बीमारियां बच्चों और बड़ों को चपेट में ले लेती हैं। सबसे ज्यादा गंभीर बीमारी डायरिया है, जिसमें लगातार दस्त और उल्टियां होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। - डॉ. सतीश शर्मा,  शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल बिलासपुर  

ये हैं लक्षण...

Doctor's advice on prevention of diarrhoeal disease
1. डायरिया से लगातार दस्त होते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कमजोरी आ जाती है। 
2. टायफाइड में शुरू में बुखार, भूख कम लगना और सिर में तेज दर्द होता है। 
3. पीलिया में उल्टियां, पेटदर्द, भूख कम लगना, बुखार, सुस्ती रहना होता है। 

ऐसे करें बचाव...

Doctor's advice on prevention of diarrhoeal disease
सांकेतिक तस्वीर

1. डायरिया से बचाव के लिए पानी उबाल कर पीना चाहिए।
2. शौच जाने के बाद हाथ अच्छे से धोकर खाना खाएं। 
3. दस्त लगने पर ओआरएस का घोल मरीज को दें।
4. जितना जल्द हो सके, मरीज को अस्पताल पहुंचाएं।
5. साफ और ढका हुआ खाना ही खाएं।
6. खान-पान में जंक फूड के इस्तेमाल से परहेज करें।

आयुर्वेद के नुस्खे

Doctor's advice on prevention of diarrhoeal disease
1. दही में मौजूद बैक्टीरिया शरीर में मौजूद विषैले बैक्टीरिया का नाश कर डायरिया से बचाता है। 
2. अदरक का प्रयोग फूड प्वायजनिंग होने पर भी किया जाता है। ऐसे में डायरिया से राहत देने में भी अदरक काफी प्रभावशाली है।
3. डायरिया के इलाज के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद बताया गया है। एक छोटी चम्मच मेथी दाना को चबाकर, एक बड़ी चम्मच दही खाने से डायरिया से निजात मिलती है।
4. सेब का सिरका भी डायरिया में बेहद फायदेमंद है। सेब के सिरके का एसिडिक गुण, डायरिया के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।
5. गाजर का सूप भी डायरिया में फायदेमंद है। डायरिया के दौरान शरीर में हुई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के साथ ही गाजर का सूप इम्युनिटी को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed