{"_id":"5c8ceb16bdec222aaf37b7d5","slug":"doctor-omesh-bharti-of-himachal-got-padma-shri-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैबीज का सस्ता इलाज खोजने वाले डॉक्टर ओमेश भारती को मिला पद्मश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैबीज का सस्ता इलाज खोजने वाले डॉक्टर ओमेश भारती को मिला पद्मश्री
Sat, 16 Mar 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर ओमेश भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैबीज का सस्ता इलाज खोजने वाले हिमाचल के डॉक्टर ओमेश भारती को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण परिवेश की दुश्वारियों को जानने और लोगों से गहरा जुड़ाव होने के कारण ही डॉ. ओमेश भारती आज पद्मश्री तक पहुंचे हैं। मूल रूप से कांगड़ा के ज्वालामुखी के डॉ. ओमेश ने वर्ष 2000 में अपने पड़ोसी को रैबीज से दम तोड़ते देखा।
विज्ञापन
इस घटना ने उनको झकझोर कर रख दिया। गरीब पड़ोसी के पास रैबीज के इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने महंगे इलाज को सस्ता कराने की ठान ली। एंटी रैबीज पर शोध किया और कड़ी मेहनत से प्रोटोकॉल तैयार किया।
विज्ञापन
35000 रुपये का इलाज अब 300 में
फाइल फोटो
डॉ. ओमेश ने कुत्तों और बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए एंटी रैबीज प्रोटोकॉल तैयार किया है। यह इतना सस्ता है कि पहले जहां 30 से 35 हजार रुपये में इलाज होता था, वहीं अब प्रोटोकॉल के ईजाद से इलाज मात्र 350 रुपये में हो जाता है। सम्मान समारोह में डॉ. ओमेश की पत्नी अर्चना और बेटा पूरवा शर्मा भी मौजूद रहे।
कुत्तों और बंदरों के रैबीज पर लक्ष्य पूरा होने के बाद अब डॉ. भारती ग्रामीणों की दूसरी बड़ी परेशानी बन चुके सांप के जहर पर काम कर रहे हैं। डॉ. भारती ने कहा कि मुझे लगा कि अगर इलाज सस्ता होता तो मेरा पड़ोसी बच सकता था। इसी वजह ने मुझे ताकत दी कि मैं रैबीज सेे बचाव की प्रक्रिया को बदलने का प्रयास करूं।
कुत्तों और बंदरों के रैबीज पर लक्ष्य पूरा होने के बाद अब डॉ. भारती ग्रामीणों की दूसरी बड़ी परेशानी बन चुके सांप के जहर पर काम कर रहे हैं। डॉ. भारती ने कहा कि मुझे लगा कि अगर इलाज सस्ता होता तो मेरा पड़ोसी बच सकता था। इसी वजह ने मुझे ताकत दी कि मैं रैबीज सेे बचाव की प्रक्रिया को बदलने का प्रयास करूं।