फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Do not downplay the matter unnecessarily: Ramdev

मामले को बेवजह तूल न दें: रामदेव

Wed, 30 Apr 2014 12:32 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 30 Apr 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Do not downplay the matter unnecessarily: Ramdev

दलितों से जुड़ी टिप्पणी पर विरोध का सामना कर रहे रामदेव को दलितों का हितैषी होने का प्रमाण जारी करना पड़ा है। मंगलवार को चंबा में उन्होंने एक फोटो जारी करके बताया कि उन्होंने वाल्मीकि धर्मशाला बनाई है और रविदास लंगर चला रखा है, जहां दलितों की सेवा की जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ में पिछले साल महिला सम्मेलन का आयोजन किया। दलित शोषित वर्ग को सम्मान मिले, दलितों का पादपूजन करके दलित माताओं की चरण वंदना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने इसकी फोटो जारी की और बताया कि इसकी क्लीपिंग भी मीडिया को दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलित के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण। राहुल गांधी ने दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वोट लेकर खुद को दौलत मंद बनाया। उन्होंने कहा कि दुनिया का मीडिया राजनीतिक संदर्भ में हनीमून शब्द का इस्तेमाल करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दो राजनीतिक दलों में गठबंधन टूटता है, तो हनीमून पीरियड इज ओवर शब्द का इस्तेमाल होता है। उन्होंने अपील की है कि इस मामले को बेवजह तूल न दिया जाए।

उन्होंने कहा कि उन पर जो मुकद्दमे हुए हैं, उन्हें कानूनी तरीके से निपटा जाएगा। जहां तक दलित समाज की एकजुटता का प्रश्न है, हम समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। दलितों व अगड़ी-पिछड़ी जातियों के नाम पर समाज को बंटने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed