{"_id":"6a5ce6161ba266526b09aae8","slug":"do-not-conduct-classes-in-dilapidated-and-unsafe-school-buildings-shimla-news-c-19-sml1002-756143-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों में न चलाई चलाएं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों में न चलाई चलाएं कक्षाएं
विज्ञापन
खास खबर...
बरसात को देखते हुए उपनिदेशक ने सभी स्कूलों को जारी किए निर्देश, असुरक्षित भवनों की करनी होगी बैरिकेडिंग
चेतावनी पट्टिकाएं लगाने के भी दिए गए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च शिक्षा विद्यालयों में असुरक्षित भवनों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बरसात के मौसम में ऐसे भवनों में पढ़ाई न कराने के आदेश दिए हैं, जिनकी हालत जर्जर या असुरक्षित है।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज के कार्यालय से जिला के सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर या असुरक्षित स्थिति में हैं, उनमें किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों अथवा कर्मचारियों का प्रवेश न कराया जाए। सभी स्कूल प्रमुख ऐसे भवनों का तत्काल उपयोग बंद कर उन्हें बैरिकेडिंग और चेतावनी पट्टिकाएं लगाकर सुरक्षित करना सुनिश्चित करें। उपनिदेशक ने अपने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में भवन असुरक्षित घोषित हो चुके हैं, वहां से कक्षाओं को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। यदि परिसर में पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं है तो संबंधित उपमंडलाधिकारी या उपायुक्त के माध्यम से अन्य सरकारी भवन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया जाए। सरकारी भवन उपलब्ध न होने की स्थिति में निजी भवन किराये पर लेने का प्रस्ताव एनओसी सहित शिक्षा विभाग को भेजा जाए। सभी स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि असुरक्षित भवनों में कक्षाएं संचालित न हों।
सभी स्कूलों को देनी होगी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज के कार्यालय से सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि यदि परिसर में कोई असुरक्षित भवन है तो उस पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सात दिन के भीतर कार्यालय को भेजी जाए। इसके साथ ही जिन विद्यालयों में कोई असुरक्षित भवन नहीं है, वह भी शून्य रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजें।