फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diwali celebrations in Himachal: City bathed in colorful lights, houses lit up, fireworks exploded

हिमाचल में दिवाली की धूम: रंगबिरंगी रोशनी में नहाए शहर, जगमगा उठे घर, आतिशबाजी भी हुई

Thu, 04 Nov 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 09:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली के त्योहार की धूम है। शहरों से लेकर ग्रामीण कस्बों के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। त्योहार की खुशी में लोगों ने अपनों घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों व अन्य सजावटी सामान से सजाया है। 

विज्ञापन
Diwali celebrations in Himachal: City bathed in colorful lights, houses lit up, fireworks exploded
राजधानी शिमला पूरी तरह रंगबिरंगी रोशनी में नहाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली के त्योहार की धूम है। शहरों से लेकर ग्रामीण कस्बे दुल्हन की तरह सजे हैं। त्योहार की खुशी में लोगों ने अपनों घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों व अन्य सजावटी सामान से सजाया है। रोशनी के पर्व को लोग बड़ी धूमधाम से मनाया। लोगों ने अपने घरों में मिट्टी के दीये भी जलाए। साथ ही अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरें और लाइट समेत अन्य सजावटी चीजों से सजाया। इस दौरान लोगों ने जमकर हुई आतिशबाजी भी की। प्रशासन की ओर से लोगों को दिवाली पर आतिशबाजी के इस्तेमाल करने की अपील की गई थी। इसको देखते हुए लोगों ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को भी तरजीह दी, ताकि वायु व ध्वनी प्रदूषण को कम किया जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी शिमला पूरी तरह रंगबिरंगी रोशनी में नहाई हुई नजर आई। सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी, ताकि दिवाली की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े। जिला प्रशासन ने ने कहा कि पटाखे जलाने का समय रात आठ से 10 बजे तक निर्धारित किया गया। वहीं, अग्निशमन विभाग को दमकल वाहनों को पर्याप्त स्टाफ के साथ 24 घंटे मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग भी कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के लिए पूरी तरह तैयार रही।
विज्ञापन


सीएम जयराम ने ये कहा
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। हम विकास की राह पर हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने में सफल हों ऐसी कामना है। सीएम जयराम ने लोगों से पटाखों का इस्तेमाल कम से कम करने व पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed