{"_id":"59a6d6544f1c1be6278b481d","slug":"diwali-bonus-to-kangra-bank-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा बैंक कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा दिवाली बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा बैंक कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा दिवाली बोनस
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 31 Aug 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में बैंक के हजारों कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का निर्णय लिया गया है। बैंक अपने कर्मचारियों को एक महीने के वेतन के बराबर बोनस दे सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा निदेशक मंडल ने पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार बैंक के लगभग 400 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोगुनी पेंशन रिलीज करने पर मुहर लगा दी।
बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने बताया कि बीओडी की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके मेडिकल रि-इंबर्समेंट बिलों का भुगतान तय तिथि से करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा में बैंक में उच्च अधिकारियों के खाली पदों को भरने के लिए टाइम पीरियड में छूट देने का आग्रह आरबीआई से करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा बैंक से जुड़े कई अन्य मसलों पर बैठक में चर्चा की गई। सिपहिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बैंक में क्लर्क और अन्य रिक्त पदों की भर्ती के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम जल्द निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रक्रिया जारी है और बैंक प्रबंधन द्वारा पूरे तथ्यों सहित हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।