फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   divya sen beat many wrestler at bilaspur.

चैलेंज देकर युवती ने चित्त कर दिए धांसू पहलवान

Sun, 19 Apr 2015 01:13 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
divya sen beat many wrestler at bilaspur.

मेले में हर कोई यह देखकर दंग था। युवती ने पहले तो सबके सामने बड़े बड़े पहलवानों को ओपन चैलेंज किया फिर सबके सामने ही उन्हें धूल भी चटा दी। यह नजारा दंगल के लिए मशहूर बिलासपुर के चैहड़ दंगल में देखने को मिला।

विज्ञापन


इस बार यहां जोरदार मुकाबले देखने को मिले। महिला पहलवानों ने खेल में ऐसा रोमांच पैदा किया कि चैहण दंगल स्थल तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एशियाड ब्रांज मेडल विजेता दिव्या सेन ने न केवल खिताब पर कब्जा किया, बल्कि 18 वर्ष की आयु के पुरूषों को ओपन चेलेंज करते हुए पटकनी दे दी।
विज्ञापन


दिव्या सेन ने तीन बड़े पहलवानों को धूल चटा दी। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा, हरियाणा और दिल्ली की कई महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ओपन चैलेंज देकर किया चित्त

divya sen beat many wrestler at bilaspur.

दिव्या सेन ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में पुरूष पहलवान को चित किया। रात लगभग 8:30 बजे तक चले इस विशाल दंगल में पुरूष वर्ग के भारत केसरी, हिमाचल केसरी और भारत कुमार के मुकाबले हुए जबकि महिला वर्ग में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

इसमें मंडी शिल्पा, तनुजा, दिल्ली की ललिता, रमन दीप हरियाणा, मनीषा दिल्ली, ममता हरियाणा, मोनिका ऊना ने भाग लेते हुए पुरस्कार जीते। हनुमान अखाड़ा दिल्ली की दिव्या सेन महिला वर्ग में अव्वल रही। दिव्या ने न केवल महिला पहलवानों बल्कि 65 किलोग्राम भार में पुरूषों को भी पछाड दिया। दिव्या ने लियासत अली जम्मू, विजय कुमार बिलासपुर को कड़े मुकाबले में पटकनी दी।

इधर, पुरूष वर्ग के भारत केसरी खिताब की फाइनल कुश्ती में दिल्ली के नवीन पहलवान व मध्यप्रदेश के खली पहलवान के बीच आधा घंटा तक जोरदार मुकाबला हुआ। दिल्ली के नवीन पहलवान को विजयी घोषित कर दिया। भारत केसरी के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ एक लाख रुपये की नकद धनराशि ईनाम स्वरूप प्रदान की गई जबकि उपविजेता रहे पहलवान को 75 हजार मिले।

इन्होंने भी मारी बाजी

divya sen beat many wrestler at bilaspur.

हिमाचल केसरी खिताब के लिए पंजाब के इंद्र जीत व श्रीनयनादेवी के विशाल के बीच हुए मुकाबले में नयनादेवी का विशाल विजेता बना। भारत कुमार का खिताब चंबा के गन्नी पहलवान ने जीता। गन्नी ने दिल्ली के हनुमान अखाड़ा के अमित को हराया। समापन समारोह में बीसीसीआई के सचिव सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।

यह रही प्रमुख महिला पहलवान
--दिव्या सेन, हनुमान अखाड़ा दिल्ली
--ललिता, हनुमान अखाड़ा दिल्ली
--मनीषा, हनुमान अखाड़ा दिल्ली
--रमन दीप, ललियां अखाड़ा पंजाब
--ममता, ललियां अखाड़ा पंजाब
--हिमाचल से शिल्पा, तनुजा, मोनिका ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed