फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   divide in himachal pradesh govt arajpatrit employees

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी नेताओं में गुटबाजी हावी, मुद्दे दरकिनार

Mon, 08 Jul 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
divide in himachal pradesh govt arajpatrit employees
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले नेता गुटों में बंटे हैं और मुलाजिमों के मुद्दे गायब हैं। कर्मचारी नेताओं में गुटबाजी इस कद्र हावी है कि कर्मचारियों के लंबित मसले हाशिए पर हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार को बने डेढ़ साल होने वाले हैं और कर्मचारियों के मसले सुलझाने को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक तक नहीं बुलाई जा सकी है। नियमों के अनुसार सरकार को हर छह माह में जेसीसी बुलाना अनिवार्य है। कर्मचारी एकजुट होकर अपने प्रतिनिधियों को नहीं चुन पाए हैं तो सरकार जेसीसी बैठक कैसे बुला पाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में कर्मचारी महासंघ तीन गुटों में बंटा हुआ है। तीनों गुटों के नेता कर्मचारियों के हितों की कम और अपने हितों को साधने की जुगत में लगे हैं। महासंघ की कमान तीनों गुटों के नेता अपने हाथों में रखना चाहते हैं। अपने स्तर पर महासंघ के चुनाव कराने की होड़ लगी है। उद्यान निदेशालय सभागार में गत दिन महासंघ के अश्वनी गुट ने आनन-फानन में चुनाव करा दिए हैं। अश्वनी नए अध्यक्ष बन गए हैं। उनका दावा है कि महासंघ के चुनाव में सभी ब्लाकों, जिलों और विभागीय संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। 
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव रविवार को सरकाघाट में सुरेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में कराए गए हैं। इसमें इस महासंघ के नए अध्यक्ष एनआर ठाकुर बनाए गए हैं। नए अध्यक्ष कहते हैं कि जो नेता अपने स्तर पर चुनाव करा रहे हैं, उनसे बातचीत की जाएगी और उनको अपने संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ संयोजक विनोद कुमार का दावा है कि उनका महासंघ कर्मचारियों की लड़ाई लड़ता रहा है। सुरेंद्र गुट के नेता भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हैं। अश्वनी गुट ने दबाव बनाकर चुनाव कराए हैं। महासंघ के चुनाव 21 को बिलासपुर में हो रहे हैं। उन्होंने विभाग, ब्लाक और जिला स्तर पर चुनाव कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कर्मचारी मुद्दे अभी तक नहीं सुलझे 
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नही हुई।
वेतन विसंगतियां दूर नहीं हुई।
कई पदों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों नहीं बने। 
टाइम स्केल का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला। 
कर्मचारियों के लिए तबादला नीति नहीं बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed