फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   district sports officer vacant post filled soon by himachal government

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग: जिला खेल अधिकारियों के खाली नौ पदों को भरने की कवायद शुरू

Wed, 14 Sep 2022 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Sep 2022 02:07 PM IST
सार

युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने माना कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद खेल विभाग में रिक्त पड़े जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के सभी नौ पदों को अन्यत्र अस्थायी नियुक्ति आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
district sports officer vacant post filled soon by himachal government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में लंबे अरसे से खाली नौ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (डीएसएसओ) के पदों को जल्द भरने की विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वर्तमान में विभाग में सिर्फ दो जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ही हैं। इसलिए विभाग रिक्त नौ पदों को भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है। 

विज्ञापन


अन्यत्र अस्थायी नियुक्ति (सेकेंडमेंट) से अन्य विभागों से पात्र लोगों को नियुक्ति के लिए मिली मंजूरी के बाद इन पदों को विज्ञापित किया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था से प्रदेश के लगभग सभी जिलों को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मिलने की उम्मीद है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिला अधिकारियों के पदों को भरा जाना है। विभागीय नियमों के तहत जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के पद के लिए आवश्यक पात्रता पूरी करने वालों को ही विभाग नियुक्ति देगा। 
विज्ञापन


युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने माना कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद खेल विभाग में रिक्त पड़े जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के सभी नौ पदों को अन्यत्र अस्थायी नियुक्ति आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विभागों से पात्रता पूरी करने वालों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि 2027 तक इन्हीं से जिला स्तर पर युवा सेवा एवं खेल गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद पात्र होने वाले लोगों को पदोन्नत कर स्थायी रूप से पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों की पात्रता शर्तें विज्ञापन में दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed