फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over SHO Bilaspur Transfers.

एसएचओ के तबादले पर डीजीपी और एसपी आमने-सामने, बढ़ा विवाद

Sun, 05 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dispute over SHO Bilaspur Transfers.
तबादले के मामले में डीसी को ज्ञापन सौंपते पंचायत प्रतिनिधि

हिमाचल के सदर थाना बिलासपुर में एसएचओ के तबादले पर डीजीपी और एसपी आमने-सामने हो गए हैं। नवंबर माह में हुए एसएचओ के तबादले को बीते शुक्रवार को डीजीपी ने रद्द कर दिया। बावजूद इसके एसपी ने एसएचओ को रिलीव कर कांगड़ा में ज्वाइन करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


डीजीपी की ओर से तबादला निरस्त करने के बावजूद एसपी के इस कदम से विवाद खड़ा हो गया है। एसएचओ के तबादले की खबर के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। छात्र संगठनों ने कांग्रेस के एक नेता और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार को ज्ञापन भेजकर तबादले को निरस्त करने की मांग की है। एसएचओ सदर का तबादला पिछले साल 23 नवंबर को कांगड़ा के लिए हुआ था। इसके बाद लोगों की मांग पर तबादले पर रोक लगाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, हाई प्रोफाइल डियारा कांड, नशे के कारोबारियों और खनन माफिया पर शिकंजा कसने के कारण थाना प्रभारी कई रसूखदारों के निशाने पर आ गए। बीते शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने एसएचओ के कांगड़ा के तबादला आदेश रद्द कर दिए।

डीजीपी के तबादला आदेश निरस्त करने के बावजूद एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने थाना प्रभारी को कांगड़ा ज्वाइन करने का फरमान जारी कर दिया। तबादले को लेकर उठापटक से सवाल उठ रहा है आखिर डीजीपी के आदेश के बावजूद ऐसी क्या नौबत आ गई कि एसपी को आला अधिकारी के आदेश दरकिनार करने पडे़? 

डीजीपी का नो कमेंट
इस बारे में जब डीजीपी संजय कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि तबादले का मामला पुराना है।

उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने कहा कि तबादला पहले हुआ था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को रिलीव किया गया है। तबादला रद्द होने के बारे में शिमला से सूचना मांगी गई है।


माइनिंग, नशा कारोबारियों पर कसा था शिकंजा
थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने अपने बिलासपुर थाना प्रभारी के रूप में करीब 6 महीने के कार्यकाल में 86 माइनिंग के मामलों पर कार्रवाई की। 14 एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किए। वे कई रसूखदारों की नजर में चुभ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed