फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute Over Manali Winter Queen Competition.

मनाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता पर विवाद, बैक डोर एंट्री के लगे आरोप

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute Over Manali Winter Queen Competition.

मनाली विंटर कार्निवाल की विंटर क्वीन प्रतियोगिता फिर से विवादों में घिर गई है। कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली छह सुंदरियों ने आयोजन समिति पर चार सुंदरियों की बैक डोर एंट्री करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हालांकि विंटर कार्निवाल आयोजन समिति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। वहीं सुंदरियों का दावा है कि दोबारा ऑडिशन लेकर चार सुंदरियों को प्रतियोगिता में लिया गया है। कुल्लू की एंजल ने आरोप लगाया है कि उन्हें वाइल्ड कार्ड से वापस एंट्री दी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन बाद में उन्हें प्रतियोगिता में नहीं लिया गया। वहीं, ऑडिशन में रही प्रतिभागी प्याला ठाकुर, भावना, कविता, तरूषि और अंजना ने आरोप लगाया है कि दूसरी बार ऑडिशन लेकर चार प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरियों को दी जा रही बाहर निकालने की चेतावनी

Dispute Over Manali Winter Queen Competition.

प्रतिभागियों का कहना है कि 32 लड़कियां चयनित की गईं। बाद में प्रतिभागियों की संख्या में फेरबदल किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को भी बाहर जाने की आज्ञा नहीं दी जा रही है। बाहर जाने पर एलिमिनेट करने की चेतावनी दी जा रही है।

प्रतिभागियों का कहना है कि दूसरी बार आनन-फानन में आडिशन लेकर कुछ प्रतिभागियों को बैक डोर एंट्री दी गई है। कुछ प्रतिभागियों को रिजल्ट घोषित होने से पहले ही चयन की जानकारी रहती है।  प्रतिभागियों ने मांग की है कि दोबारा राउंड आयोजित कर उनके साथ न्याय किया जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कई बार विंटर क्वीन प्रतियोगिता विवादों में रह चुकी है।

आरोप निराधार
इधर, राष्ट्रीय शरदोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता के तहत सभी चीजें निष्पक्ष तरीके से की जा रही हैं। कुछ प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। झांकियों के चलते देरी होने पर दूसरी बार ऑडिशन लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed