फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over *kulcha* stall; traders clash with MC team.

Shimla News: कुलचे वाले पर विवाद, एमसी की टीम से भिड़ गए कारोबारी

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dispute over *kulcha* stall; traders clash with MC team.
लक्कड़ बाजार में कुलचे बेचने वाले के लिए जगह चिह्नित करने आई टीम पर लगाए भेदभाव के आरोप
विज्ञापन

बोले, दो लिए जगह चिह्नित तो तीसरे पर मेहरबानी क्यों

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के नो वेंडिंग जोन से तहबाजारियों को हटाए जाने का तहबाजारी लगातार विरोध कर रहे हैं।
शिमला के लक्कड़ बाजार में वीरवार को आईजीएमसी की भूमि से हटाए एक कुलचे वाले को डीएवी के पुराने गेट के सामने बैठाने के लिए जगह चिह्नित करने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने कुछ कारोबारी उलझ गए। कारोबारियों का कहना था कि दो के लिए चिह्नित जगह पर तीसरे व्यक्ति को क्यों बिठाया जा रहा है। इस तरह यदि कुछ लोगों पर मेहरबानी होती रही तो तहबाजारियों को हटाने की यह मुहिम ठप हो जाएगी। नगर निगम की कमेटी के सदस्य और लक्कड़ बाजार व्यापार मंडल के प्रधान अनिल गुप्ता के साथ कुछ कारोबारियों ने इस मामले को लेकर सवाल भी किए। कारोबारियों का कहना था कि जिन वेंडरों को हटाया जा रहा है, उनमें से कुछ को इस तरह अलग से वेंडिंग जोन में जगह देकर फिर से बैठने की अनुमति देना तर्कसंगत नहीं है। अनिल गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने आईजीएमसी की जमीन से हटाए गए इस तहबाजारी को बैठने के लिए तीन विकल्प दिए थे। इनमें होटल व्हाइट के सामने, लक्कड़ बाजार चौकी के पास और डीएवी के पुराने गेट के सामने बैठने का विकल्प शामिल था। गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने डीएवी के पुराने गेट के सामने जब दो की जगह तीन तहबाजारियों के लिए जगह मार्क करने का कार्य शुरू किया तो कुछ कारोबारियों ने यह कहकर विरोध किया कि कार्रवाई में नगर निगम भाई-भतीजावाद न करे। इस मामले पर 17 जुलाई को भी विवाद हो चुका है।



चार तहबाजारियों का सामान जब्त
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के तहत वीरवार को चार तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। इस दौरान लोअर बाजार और गंज बाजार का निरीक्षण किया गया। नगर निगम की टीम शाम 4:30 बजे बाजार में निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर तहबाजारी प्लास्टिक का सामान, कपड़े और चप्पल बेचने के लिए सामान सजाकर बैठे मिले। निगम टीम की गश्त की सूचना मिलते ही कई तहबाजारी अपना सामान समेटकर मौके से हट गए। इस दौरान टीम ने लोअर बाजार से दो और गंज बाजार से एक तहबाजारी का सामान जब्त कर गाड़ी में रख लिया। इस दौरान तहबाजारियों और टीम के सदस्यों के बीच हल्की बहसबाजी भी हुई। इसके अलावा गंज बाजार में नो वेंडिंग जोन की मार्किंग की गई। नगर निगम की टीम ने गंज बाजार के सभी कारोबारियों को नो वेंडिंग जोन में सजाए गए सामान और मसालों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article