फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dispute over dinner diplomacy invitation to MLA's by Sanjay Kundu

डिनर के लिए प्रधान सचिव के बुलावे पर मचा हल्ला

Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Dispute over dinner diplomacy invitation to MLA's by Sanjay Kundu
प्रधान सचिव संजय कुंडू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शीतकालीन सत्र के दौरान गर्माए विपक्ष और कुछ अपने आतुर नेताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डिनर डिप्लोमेसी पर हल्ला हो गया है। हालांकि, विवाद होने की भनक लगते ही समय रहते मुख्यमंत्री ने संभावित सियासी स्थिति संभाल ली।  हुआ यूं कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों के पास एक निमंत्रण पत्र पहुंचा।

विज्ञापन


निमंत्रण पत्र पर 12 दिसंबर शाम 7 बजे धर्मशाला स्थित होटल डी पोलो में डिनर का आमंत्रण था। कार्ड पर निमंत्रण देने वाले का नाम प्रधान सचिव संजय कुंडू लिखा था। निमंत्रण पत्र पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू का नाम पढ़कर कांग्रेस विधायक तिलमिला गए। नेता प्रतिपक्ष के साथ सलाह मशविरा कर सभी कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के रात्रि भोज में न जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


विपक्ष की नाराजगी की बुधवार शाम को मुख्यमंत्री को भनक लग गई। डिनर डिप्लोमेसी विवादित न हो, मुख्यमंत्री ने रातोंरात नए निमंत्रण पत्र बनवा लिए जो वीरवार सुबह ही कांग्रेस और भाजपा विधायकों तक पहुंचाए गए। नए निमंत्रण पत्र पर निवेदक का नाम बदलकर मुख्यमंत्री लिखा गया। निमंत्रण पत्र पर मुख्यमंत्री का नाम होने पर कुछ कांग्रेस विधायकों ने डिनर पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई कांग्रेस विधायक वीरवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री की डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा बने। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर संजय कुंडू का नाम होने से कई भाजपा विधायक भी नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed