फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute on footpath

फुटपाथ पर विवाद गहराया, पार्षद के खिलाफ एसपी से शिकायत

Sat, 18 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dispute on footpath
ऑकलैंड टनल के पास सड़क किनारे बन रहे फुटपाथ का पार्षद ने रुकवाया है काम
विज्ञापन

क्रॉसर
शिकायत में काम रोकने पर केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के ऑकलैंड टनल के पास स्मार्ट सिटी मिशन से बन रहे फुटपाथ पर विवाद गहरा गया है। फुटपाथ का काम रोकने पर पूर्व पार्षद संजीव सूद ने स्थानीय पार्षद तनुजा चौधरी के खिलाफ उपायुक्त और एसपी शिमला को शिकायत पत्र सौंपा है।
इसमें पार्षद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं जिला प्रशासन, नगर निगम और लोनिवि की एक संयुक्त टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर लिया है। बाकायदा इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसमें मौके पर पार्किंग न होने का जिक्र किया है। इससे पहले फुटपाथ का काम रोकते हुए स्थानीय पार्षद ने दावा किया था कि इस सड़क पर येलो लाइन पार्किंग खत्म कर फुटपाथ बन रहा है। पार्षद ने इसकी अधिसूचना भी दिखाई है। हालांकि नगर निगम और लोनिवि का कहना है कि पहले यहां येलो लाइन का प्रस्ताव था लेकिन तंग सड़क के चलते बाद में हुए निरीक्षण में इसे खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब मौके पर कोई पार्किंग नहीं है और गाड़ियां अवैध तौर पर यहां पार्क हो रही है। दूसरी ओर पूर्व मनोनीत पार्षद संजीव सूद ने वर्तमान पार्षद के खिलाफ काम रोकने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की है। संजीव सूद ने कहा कि वर्तमान पार्षद लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग तो बनवा नहीं पाई, अब जब फुटपाथ बन रहा था तो उसका काम भी रुकवा दिया। इससे कई स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को फायदा होगा। कहा कि पार्षद जो येलो लाइन पार्किंग का दावा कर रही है, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली और पार्किंग खत्म कर
फुटपाथ बनाना गलत : पार्षद
लोक निर्माण विभाग ऑकलैंड टनल के पास सड़क किनारे फुटपाथ बना रहा है। स्थानीय पार्षद तनुजा चौधरी का कहना है कि उनसे पूछे बिना यह काम शुरू किया गया। फुटपाथ से न सिर्फ सड़क किनारे नाली बंद होगी बल्कि यहां की येलो लाइन पार्किंग भी खत्म हो जाएगी। स्मार्ट सिटी से उन्होंने 800 गाड़ियों की जो पार्किंग प्रस्तावित की थी उसे भी रद्द किया है। ऐसे में अब यदि ये पार्किंग भी खत्म की गई तो लोग कहां गाड़ियां पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed