फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute on bus ticket

कंडक्टर की दबंगई, महिला और बच्चों को बस से उतारा

Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute on bus ticket
टॉलैंड जाने के लिए मांग रहा था डबल किराया
विज्ञापन

महिला ने मना किया तो बस से उतार दिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के कंडक्टर की दबंगई से सोमवार को बच्चों के साथ निगम की बस में सफर कर रही महिला को परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू शिमला-बीसीएस सड़क पर दोपहर बाद करीब 3:30 बजे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से भावना सिंह अपने दो बच्चों के साथ लिफ्ट जाने के लिए एचआरटीसी बस में सवार हुई।
यह बस ताराहाल से स्कूली बच्चों को कंगनाधार छोड़ने के बाद लौट रही थी। भावना सिंह ने बताया कि बस में सवार होने पर कंडक्टर बोला कि बस लिफ्ट नहीं ढली जाएगी। इस पर उन्होंने टॉलैंड तक ले जाने का आग्रह किया। कंडक्टर ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से 500 मीटर दूर बीसीएस चौक का तीनों सवारियों का 21 रुपये किराया वसूला। न्यूनतम तीन किलोमीटर का किराया वसूलने के एवज में टॉलैंड तक छोड़ने की मांग की तो कंडक्टर बीसीएस से टॉलैंड तक 21 रुपये ओर किराया मांगने लगा। डबल किराये का विरोध किया तो कंडक्टर ने दुर्व्यवहार कर उन्हें 6 साल की बेटी और 13 साल के बेटे के साथ जबरन बीसीएस चौक पर बस से उतार दिया।
विज्ञापन

भावना सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जगह पर कंडक्टर के दुर्व्यवहार से वह आहत हुई है। कंडक्टर की शिकायत एचआरटीसी अधिकारियों से की गई। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जेपी शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर लिखित शिकायत मांगी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed