फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute in congress over Sonia Gandhi himachal tour.

सोनिया गांधी के हिमाचल दौरे से कांग्रेस में उठा विवाद

Tue, 19 Apr 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Apr 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute in congress over Sonia Gandhi himachal tour.
सोनिया के इस दौरे से मुख्यमंत्री ने खुद को अलग कर लिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रस्तावित कांगड़ा दौरे पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली के न्योते पर होने वाले सोनिया के इस दौरे से मुख्यमंत्री ने खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि सोनिया का कांगड़ा में सरकार की ओर से कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है, वहीं बाली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री महान हैं।

विज्ञापन


परिवहन, खाद्य आपूर्ति और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली के दावे के मुताबिक कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की प्रस्तावित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। उनका (जीएस बाली का) घर का कोई कार्यक्रम हो तो यह अलग बात है।
विज्ञापन


पत्रकारों के पूछने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार सवेरे मालरोड शिमला में इस बारे में तीखी प्रतिक्रिया दी। सूत्रों की मानें तो परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कांगड़ा में इस आयोजन के लिए सोनिया गांधी को न्योता देने से पहले सीएम वीरभद्र सिंह को भी विश्वास में नहीं लिया है। इसी से नाखुश सीएम ने इसे सरकारी नहीं, बल्कि जीएस बाली का घर का कार्यक्रम करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाली बोले - मुख्यमंत्री महान, उन पर कमेंट नहीं करूंगा

Dispute in congress over Sonia Gandhi himachal tour.
परिवहन मंत्री जीएस बाली।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की इस प्रतिक्रिया के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली बोले - सीएम के बयान पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री महान हैं। हम तो पहले से ही मजदूर कुटिया में रहते हैं। इससे ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं।

परिवहन मंत्री जीएस बाली की नगरोटा बगवां में राजीव गांधी की प्रतिमा के अनावरण और इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के बहाने शक्ति प्रदर्शन की योजना है। वे इस बारे में दिल्ली जाकर सोनिया गांधी को हिमाचल आने का न्योता दे चुके हैं।

बाली पहले ये दावा कर चुके हैं कि सोनिया गांधी ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और जल्दी ही ये कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। सोनिया की इस प्रस्तावित रैली को हिमाचल में गरमाए सियासी माहौल में निचले हिमाचल विशेषकर कांगड़ा जिले में जीएस बाली के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed