फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Khalini road blocked due to illegal parking

Shimla: ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए चौड़ी की थी सड़क, उस पर बना दी पार्किंग

Thu, 24 Nov 2022 11:39 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

खलीनी में 42 लाख खर्च कर एंट्री सड़क बनाई पर लोग अपने वाहन खड़े कर रहें हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Shimla: Khalini road blocked due to illegal parking
खलीनी के पास चौड़ी की गई सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खलीनी से लोअर खलीनी के लिए बनाई गई नई एंट्री सड़क तीन दिन में ही बंद हो गई। 42 लाख रुपये खर्चकर बनाई गई नई एंट्री सड़क को कुछ लोगों ने अवैध तरीके से पार्किंग बना दिया है। इस पर 10 से 12 गाड़ियां पार्क हो रही हैं।पुलिस अवैध पार्किंग करने वालों के चालान तक नहीं काट रही है। इससे लोअर खलीनी के लिए फिर से पुराने एंट्री प्वाइंट से ही वाहनों की आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे दिन के समय जाम लग रहा है। हाल ही में एनएचएआई ने मिस्ट चैंबर के पास रिटेनिंग वॉल लगाकर लोअर खलीनी के लिए नया एंट्री प्वाइंट तैयार किया था।

विज्ञापन


42 लाख रुपये खर्च कर तैयार की इस नई सड़क पर तीन दिन पहले ही टारिंग की गई है। लेकिन वाहनों के लिए खुलने के साथ ही यह बंद भी हो गई। अब दिन रात यहां चौड़ी की गई सड़क पर गाड़ियां पार्क हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय तो पुलिस मौके पर तैनात होती है लेकिन पुलिस के जाते ही यहां अवैध पार्किंग हो रही है। इससे मौके पर जाम भी लगने लगा है। लोअर खलीनी और झंझीड़ी के लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी करने और ब्लैक स्पॉट खत्म करने का कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


अवैध पार्किंग के चालान करे पुलिस
वार्ड से पार्षद रहे पूरन मल ने कहा कि इस बारे में पुलिस से बात की जाएगी। कहा कि तीन दिन में ही सड़क बंद कर दी गई है। इस मामले को उठाया जाएगा। पुलिस विभाग यहां किसी जवान की तैनाती करे या फिर अवैध पार्किंग करने वालों के चालान काटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed