फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   disposal cup plates are dangerous for health.

सेहत के लिए खतरनाक है डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स, हो सकता है कैंसर

Thu, 14 Apr 2016 08:05 AM IST
रितेश गुलेरिया /अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया /अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
disposal cup plates are dangerous for health.
डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स का इस्तेमाल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दावत दे रहे हैं।

थर्मोकोल से बने डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स का इस्तेमाल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दावत दे रहे हैं। डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स गर्म चीजों के संपर्क में आते ही इनमें इस्तेमाल बिसचेनोल केमिकल और रंग खाद्य वस्तुओं में घुलकर पेट तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन


सबसे पहले व्यक्ति को गैस, एलर्जी, खून की उल्टी, सीने में दर्द, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। पेट के कई और रोग चपेट में ले सकते हैं। डिस्पोजेबल के अधिक इस्तेमाल से ये रोग 80 फीसदी तक कैंसर का खतरा बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन


होटलों, ढाबों और पार्टियों में थर्मोकोल डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स का बेरोकटोक जमकर इस्तेमाल हो रहा है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से अनजान लोग घरों में थर्मोकोल डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में पॉलिथीन और प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है। लिहाजा, यहां थर्मोकोल डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स का प्रचलन बढ़ गया है लेकिन हिमाचल में इस घातक केमिकल की जांच के लिए कोई लैब नहीं है।

डॉक्टरों ने माना सेहत के लिए है खतरनाक

disposal cup plates are dangerous for health.
प्लास्टिक को रिसाइकल कर प्रयोग में लाना खतरे से खाली नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के डेजिगनेटिड अधिकारी एलडी ठाकुर ने कंडाघाट लैब को जांच के लिए लिखा था लेकिन वहां से इनकार कर दिया गया। अब ठाकुर ने गाजियाबाद स्थित लैब से मदद मांगी है ताकि इसकी पूरी जांच हो सके।

थर्मोकोल को बनाने में केमिकल इस्तेमाल होते हैं। गर्म खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से थर्मोकोल बनाने में इस्तेमाल की गई आर्टिफिशियल सिंथेटिक चीजें अन नेचुरल तरीके से शरीर में प्रवेश करती हैं और कैंसर का कारण बनती हैं।- प्रो. आरके सीम, कैंसर अस्पताल शिमला के प्रमुख

थर्मोकोल डिस्पोजेबल कप-प्लेट्स के अधिक प्रयोग से गैस, एलर्जी और पेट के कई रोग पनप रहे हैं। बाद में ये रोग कैंसर का रूप धारण कर लेते हैं। प्लास्टिक को रिसाइकल कर प्रयोग में लाना खतरे से खाली नहीं है। - डॉ. एनके भारद्वाज, एमओएच हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed