{"_id":"56e6418e4f1c1b534a8b4572","slug":"dishonouring-of-national-flag-case-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे को नुकसान पर कंपनी के अधिकारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे को नुकसान पर कंपनी के अधिकारी तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
रिज मैदान पर पिछले साल तिरंगा लगाया गया था, तब से तिरंगा तीन बार क्षतिग्रस्त होने के कारण बदला जा चुका है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज मैदान पर लगे सौ फीट ऊंचे तिरंगे के बार-बार क्षतिग्रस्त होने पर नगर निगम ने तिरंगा लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब किया है। रिज मैदान पर पिछले साल तिरंगा लगाया गया था, तब से तिरंगा तीन बार क्षतिग्रस्त होने के कारण बदला जा चुका है। निगम आयुक्त ने बैठक लेकर शनिवार को तिरंगा क्षतिग्रस्त होने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब बारह बजे नगर निगम को तिरंगा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रिज मैदान पर पहुंचे। तेज बारिश और तूफान के कारण चार बार प्रयास करने के बावजूद तिरंगे को उतारने में कामयाबी नहीं मिल पाई। शाम पांच बजे क्षतिग्रस्त तिरंगा उतारकर नया तिरंगा चढ़ाया गया।
विज्ञापन
रिज मैदान पर जिस कंपनी ने तिरंगा लगाया है, उसके साथ एक साल तक मेंटेनेंस का भी कांट्रेक्ट है। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि रिज मैदान पर लगा तिरंगा बार बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। हो सकता है कि इसके पीछे कोई तकनीकी वजह हो इसलिए तिरंगा लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। आर्मी के अधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा की गई है।
विज्ञापन