फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Disaster management training conducted at St. Mary's School.

Shimla News: सेंट मैरी स्कूल में दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Disaster management training conducted at St. Mary's School.
शिमला। राजधानी के सेंट मैरी स्कूल चक्कर में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) शिमला की टीम ने स्कूली छात्रों और शिक्षकों को आपदा के दौरान जीवन रक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भूकंप जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई। प्रतिभागियों को गिरो, ढको और पकड़े रहो तकनीक का अभ्यास करवाया गया। होमगार्ड्स की तृतीय बटालियन के विशेषज्ञों ने बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रधानाचार्य दीपिका चौहान ने बताया कि डीडीएमए के विशेषज्ञों ने छात्रों और शिक्षकों को आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article