फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Directorate of Higher Education: Swarna Jayanti Super 100 Scheme will have applications till January 27

उच्च शिक्षा निदेशालय: स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में 27 जनवरी तक होंगे आवेदन

Tue, 18 Jan 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में शामिल होने के लिए 27 जनवरी तक आवेदन हो सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तारीख को अंतिम बार बढ़ाने का फैसला लिया है। योजना के तहत चयनित होने वाले 100 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Directorate of Higher Education: Swarna Jayanti Super 100 Scheme will have applications till January 27
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में शामिल होने के लिए 27 जनवरी तक आवेदन हो सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तारीख को अंतिम बार बढ़ाने का फैसला लिया है। योजना के तहत चयनित होने वाले 100 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना के तहत चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों में दाखिले लेने का मौका दिया जाएगा। संस्थानों में दाखिला लेते ही विद्यार्थियों को तीस-तीस हजार रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत बैंक खातों में किस्तों में यह राशि दी जाएगी। विद्यार्थी खुद कोचिंग संस्थानों का चयन करेंगे। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कोचिंग का विकल्प भी दिया गया है। अधिकतम एक लाख रुपये की राशि किसी भी प्रतिष्ठित तकनीकी या व्यवसायिक संस्थान से इंजीनियरिंग, कानून, मेडिकल, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, एनडीए आदि में प्रवेश पाने के लिए विशेष कोचिंग प्राप्त करने के लिए दी जाएगी। विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। देश के वह कोचिंग संस्थान ही इस स्कीम के लिए पात्र होंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीन हजार छात्रों की सूची निदेशालय को भेजी है। निदेशालय स्तर पर गठित कमेटी आवेदनों की जांच पड़ताल करेगी। जांच के बाद ही चयनित छात्रों की सूची तैयार की जाएगी। स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में विद्यार्थियों को मिलने वाली राशि के तहत वह कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं खरीद पाएंगे।
विज्ञापन


31 जनवरी तक पद संभाल सकेंगे प्रिंसिपल
शिमला। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्लेसमेंट आधार पर नियुक्त किए गए 49 स्कूल प्रिंसिपलों को पद ग्रहण करने की 31 जनवरी तक मोहलत बढ़ा दी है। इसके अलावा जिन 47 हेडमास्टरों और प्रवक्ताओं को प्रिंसिपलों का कार्यभार सौंपा गया है। इनके तबादला आदेशों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed