फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Higher Education: School incharge will not be able to purchase electronic goods at their level

उच्च शिक्षा निदेशालय: स्कूल प्रभारी अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद

Sat, 19 Mar 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 08:01 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर स्कूल स्तर पर खरीद करने पर रोक लगा दी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक निगम से खरीद करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Directorate of Higher Education: School incharge will not be able to purchase electronic goods at their level
उच्च शिक्षा निदेशालय

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब प्रिंसिपल अपने स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद नहीं कर सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर स्कूल स्तर पर खरीद करने पर रोक लगा दी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक निगम से खरीद करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लैपटॉप, डेस्कटॉप, सीसीटीवी और बैटरी की निजी फर्मों से खरीद करने पर निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सामान की खरीद में गड़बड़ी की आशंका से बचने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों को अपने स्तर पर खरीद नहीं करने के आदेश दिए हैं।  पुरानी व्यवस्था के तहत स्कूल अपने बजट से लैपटॉप, सीसीटीवी, डेस्कटॉप व बैटरी सहित कई अन्य तरह का सामान खरीदते रहे हैं। वर्चुअल क्लासरूम के लिए भी कई तरह का सामान स्कूल समय-समय पर खरीदते रहे हैं।

विज्ञापन


बीते वर्ष कई स्कूलों में सीसीटीवी व वर्चुअल क्लासरूम के लिए अन्य सामान खरीदा गया था। खरीद को लेकर कई विवाद भी हुए थे। जांच करवाने के बाद निदेशालय ने दो प्रधानाचार्यों को सस्पेंड किया है। अब खरीद में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता युक्त सामान की खरीद करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था लागू करते हुए निजी फर्मों से खरीद करने पर रोक लगा दी है। वर्ष 2020 में कोरोना संकट के दौरान भी शिक्षा निदेशालय ने इस तरह के आदेश जारी किए थे। उस समय कई स्कूलों की ओर से तर्क दिया गया था कि इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन से खरीद करने में काफी समय लग जाता है। विभाग ने कोरोना संकट को देखते हुए उस समय पंजीकृत फर्म से सामान खरीदने की छूट दी थी। अब निदेशालय ने इस छूट को समाप्त करते हुए निजी फर्म से कोई भी खरीद नहीं करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed