फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Education: Holidays in Himachal's summer closing schools from January 3 to 8

शिक्षा निदेशालय: हिमाचल के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित

Tue, 21 Dec 2021 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

 हिमाचल के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। शीतकालीन स्कूलों में एक जनवरी से 15 फरवरी तक 46 दिन का अवकाश रहेगा। मंगलवार को शिक्षा सचिव की ओर से उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Directorate of Education: Holidays in Himachal's summer closing schools from January 3 to 8
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में तीन से आठ जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने दिसंबर की जगह इस बार जनवरी में छह दिन की छुट्टियां की हैं। शीतकालीन स्कूलों में एक जनवरी से 15 फरवरी तक 46 दिन का अवकाश रहेगा। मंगलवार को शिक्षा सचिव की ओर से उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भी देने को कहा गया है। प्रदेश में बीते कई वर्षों से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 26 से 31 दिसंबर तक छह दिनों की छुट्टियों होती रही हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष शिक्षा विभाग ने छुट्टियों में बदलाव कर दिसंबर की छुट्टियों को जनवरी में देने का फैसला लिया है। इसको लेकर प्रदेश भर में विरोध भी शुरू हो गया है। शिक्षक संगठनों ने विभागीय अधिकारियों पर बिना चर्चा के छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 26 से 31 दिसंबर की छुट्टियों के अनुसार अपना कार्यक्रम तय कर दिया था। कई शिक्षकों ने इधर-उधर जाने के लिए अपनी व्यवस्था बना ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक छुट्टियों के शेड्यूल का कोई प्रस्ताव नहीं था। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा हुई थी। एकाएक बदलाव होना समझ से परे है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ सरकार और शिक्षा सचिव के इस निर्णय का विरोध करता है। सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल शर्मा ने भी शिक्षक संगठनों से बिना चर्चा किए छुट्टियों के शेड्यूल को बदलने का विरोध किया है। उधर, हिमाचल राजकीय प्राध्यापक संघ स्कूल न्यू के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छह दिन की छुट्टियों में हुई कटौती
शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों के शेड्यूल में किए गए बदलाव से एक वर्ष में मिलने वाली कुल 52 छुट्टियों में छह दिनों की कटौती हो गई है। दिसंबर की छह छुट्टियां अब जनवरी में मिलने से वर्ष 2021 की छुट्टियां कम हो गई हैं।


शेड्यूल जारी होते ही सचिवालय दौड़े शिक्षक संगठन
सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में किए गए बदलाव का शेड्यूल जारी होते ही शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी सचिवालय पहुंच गए। शिक्षा विभाग की शाखाओं में जाकर इन्होंने बदलाव के कारण जानने चाहे। राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से फोन पर बात कर इस बाबत अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा सचिव राजीव शर्मा से भी मुलाकात की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed