फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Direct flights from Kangra to Jaipur from 31 march

कांगड़ा से जयपुर के लिए इस दिन से सीधी हवाई सेवा

Fri, 29 Mar 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Mar 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Direct flights from Kangra to Jaipur from 31 march
कांगड़ा एयरपोर्ट

पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले कांगड़ा से पिंक सिटी जयपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। हिमाचल से राजस्थान के लिए पहली बार 31 मार्च से यह उड़ान शुरू हो रही है। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का विमान जयपुर के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


इससे देश-विदेश के पर्यटक पिंक सिटी से सीधे धौलाधार के आंचल में बसे कांगड़ा की खूबसूरत वादियों में पहुंच सकेंगे। स्पाइस जेट ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। हिमाचल में 15 अप्रैल से अधिकारिक तौर पर समर पर्यटन सीजन शुरू होता है।

विज्ञापन

वर्तमान में यहां एयर इंडिया और स्पाइस जेट की तीन उड़ानें

Direct flights from Kangra to Jaipur from 31 march
फाइल फोटो

गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को विमान सुबह 11:40 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। इस हवाई सेवा के शुरू होने से गगल एयरपोर्ट में आने वाले विमानों की संख्या चार हो जाएगी।

वर्तमान में यहां एयर इंडिया और स्पाइस जेट की तीन उड़ानें होती हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां आने वाले तीसरे विमान की सेवाएं एक माह  के लिए बंद कर दी थीं, जिसे अब फिर से बहाल कर दिया है।

गगल एयरपोर्ट में स्पाइस जेट का पहला विमान सुबह 7:45 बजे पहुंचता है। इसके बाद 8:15 बजे एयर इंडिया का पहला और दोपहर बाद 12:45 बजे दूसरा विमान पहुंचता है। सभी विमान यहां करीब 20 मिनट रुकते हैं और इसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed