फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diploma and certificate courses in security subject will be started in private universities of himachal

निजी विश्वविद्यालयों में शुरू होंगे सुरक्षा विषय के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स

Wed, 21 Jul 2021 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 10:30 AM IST
सार

विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि आरट्रैक शिमला के साथ मिलकर निजी विश्वविद्यालयों में डिफेंस सेल स्थापित किए जाएंगे। निजी विश्वविद्यालयों की लेबोरेटरी में सेना से संबंधित अनुसंधान किस प्रकार किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Diploma and certificate courses in security subject will be started in private universities of himachal
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा विषय के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) शिमला के साथ मिलकर एक नई पहल करने की तैयारी शुरू की है। इस कड़ी में दो अगस्त को सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आरट्रैक में बुलाकर सेना अधिकारियों के साथ संवाद करवाया जाएगा।  विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि आरट्रैक शिमला के साथ मिलकर निजी विश्वविद्यालयों में डिफेंस सेल स्थापित किए जाएंगे। निजी विश्वविद्यालयों की लेबोरेटरी में सेना से संबंधित अनुसंधान किस प्रकार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसकी संभावनाएं दो अगस्त की बैठक में तलाशी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा विषय को लेकर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना भी है। आर्मी ट्रेनिंग कमांड के अधिकारियों और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विनियामक आयोग इसको लेकर आर्मी ट्रेनिंग कमांड के साथ एमओयू भी हस्ताक्षरित करेगा। विनियामक आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में यह अपनी तरह का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। उम्मीद है कि निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर होगी चर्चा
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग दो अगस्त को दोपहर बाद सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भी चर्चा करेगा। शिक्षा नीति को लागू करने में पेश आ रही समस्याओं और अभी तक इस बाबत किए गए कार्यों को लेकर भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश को शिक्षा हब बनाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालयों में नई तकनीक से संबंधित कोर्स शुरू करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed