फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dinner diplomacy cm jairam thakur and prem kumar dhumal

धूमल को बड़े ओहदे की चर्चा के बीच डिनर डिप्लोमेसी

Wed, 01 Aug 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
dinner diplomacy cm jairam thakur and prem kumar dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने की चर्चा के  बीच भाजपा में नया सियासी घटनाक्रम सामने आया है। रविवार देर रात मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर में सीएम जयराम ठाकुर और धूमल ने एक साथ डिनर किया। इस दौरान दोनों नेताओं में देर रात तक विभिन्न मसलों पर मंत्रणा हुई।

विज्ञापन


चर्चा के बीच हंसी-मजाक का दौर भी चला। सूत्रों की मानें तो भाजपा के इन दोनों दिग्गजों की इस डिनर डिप्लोमेसी से पार्टी के तीसरे  गुट की धुकधुकी बढ़ गई है। यह गुट सरकार में भी हावी माना जाता है। धूमल सोमवार रात नौ बजे के करीब ओक ओवर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भाजपा की जीत पक्की करने के लिए धूमल को बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। सितंबर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें कोई जिम्मेवारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे गुट की धुकधुकी बढ़ी

dinner diplomacy cm jairam thakur and prem kumar dhumal

तर्क है कि इससे भाजपा कार्यकर्ता और एकजुट होंगे। हालांकि इस सूचना के वायरल होने का आधार अभी पुष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि इस विषय पर भी दोनों नेताओं में बात हुई है।

दोनों नेताओं में बोर्डों-निगमों के ओहदों पर ताजपोशी को लेकर भी मंत्रणा हुई है। ओहदों के तलबगारों में धूमल खेमे के कई नेता भी शामिल हैं। पिछले दिनों इन संभावित अध्यक्षोें-उपाध्यक्षों की सूची भी मीडिया में वायरल हुई है। 

दोनों नेताओं की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संभावित दौरे पर भी मंत्रणा हुई है। इन दोनों नेताओं की यह डिनर डिप्लोमेसी सियासी गलियारों में चर्चा का खासा विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed