फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dilpreet Dahan gang henchmen involved in Nalagarh court firing case

Firing Case: दिलप्रीत दहन गैंग के गुर्गे हैं नालागढ़ कोर्ट में गोलियां चलाने वाले

Wed, 07 Sep 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या बीते वर्ष सात अगस्त को मोहाली के सेक्टर-71 में की गई थी। जैसे ही वह कार में बैठने लगे थे तो उन पर गोलियां बरसा दी थीं। इस हत्याकांड के मुख्य शूटर अजय उर्फ सनी था। इसी को छुड़ाने के लिए यह दोनों आरोपी नालागढ़ पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Dilpreet Dahan gang henchmen involved in Nalagarh court firing case
नालागढ़ गोलीकांड मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में 29 अगस्त को कोर्ट परिसर में गोलीबारी करने वाले आरोपी दिलप्रीत दहन की गैंग के सदस्य हैं। नालागढ़ में पेशी पर नाहन जेल से लाए अजय उर्फ सनी को यह लोग छुड़ाने आए थे। बताया जा रहा है कि अजय उर्फ सनी युवा अकाली दल के नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में भी शामिल था। विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या बीते वर्ष सात अगस्त को मोहाली के सेक्टर-71 में की गई थी। जैसे ही वह कार में बैठने लगे थे तो उन पर गोलियां बरसा दी थीं। इस हत्याकांड के मुख्य शूटर अजय उर्फ सनी था। इसी को छुड़ाने के लिए यह दोनों आरोपी नालागढ़ पहुंचे थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बद्दी पुलिस के सहयोग से इस मामले में पंजाब के परगट सिंह, हरियाणा के विक्की और वकील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पुलिस ने और भी आरोपी हिरासत में लिए हैं।  बताया जा रहा है कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी कैदी से पुलिस के सामने मिले और कैदी को अपना परिचित बताते हुए उसे केले देने लगे। हालांकि सनी ने मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने कोडवर्ड में कैदी से बात की लेकिन सनी उनके कोडवर्ड भी नहीं समझ पाया और उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। उसे शक हुआ कि यह लोग उसे मारने आए थे लेकिन वह उसे छुड़ाने आए थे। एसपी मोहित चावला ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने की सूचना है। आठ सितंबर के बाद आरोपी बद्दी पुलिस की हिरासत में आएंगे उसके बाद भी स्पष्ट रुप से इस बारे में जानकारी दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed