{"_id":"aa4de1da2d51bb67c8d2f9a7e492056e","slug":"digvijay-singh-and-major-vijay-singh-mankotia-soon-to-be-samdhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय और मेजर मनकोटिया बनेंगे समधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय और मेजर मनकोटिया बनेंगे समधि
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया समधि बनेंगे।
विज्ञापन
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के दोहते युवराज जयवीर राज सिंह और दिग्विजय सिंह की दोती कीर्ति रंजनी कुमारी शीघ्र ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
इससे पूर्व 31 जनवरी को दोनों का सगाई समारोह रखा गया है। गुजरात के भावनगर में आयोजित होने वाले सगाई समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को मेजर विजय सिंह मनकोटिया परिवार सहित रवाना हो गए हैं। मेजर विजय सिंह मनकोटिया की बेटी महारानी सम्युक्ता कुमारी गुजरात के भावनगर रियासत की महारानी हैं।
विज्ञापन
जबकि दिग्विजय सिंह की बेटी मंदाकिनी कुमारी गुजरात संतरापुर रियासत की महारानी हैं। सूत्रों की मानें तो जयवीर राज सिंह और कीर्ति रंजनी की सगाई 31 जनवरी को होगी। इसी साल दोनों परिणय सूत्र में भी बंध जाएंगे।
विज्ञापन