फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diesel worth 16.70 lakh procured citing defense supplies; fraud case registered against three individuals.

Himachal: रक्षा आपूर्ति का हवाला देकर 16.70 लाख का डीजल लिया, तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 25 Jul 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 10:06 AM IST
सार

प्रदेश के जिला ऊना के एक पेट्रोल पंप संचालक से करीब 16.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Diesel worth 16.70 lakh procured citing defense supplies; fraud case registered against three individuals.
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक पेट्रोल पंप संचालक से करीब 16.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जम्मू के एक ट्रांसपोर्टर, उसके प्रबंधक और लेखाकार ने रक्षा आपूर्ति के परिवहन कार्य का हवाला देकर उधार में डीजल लिया लेकिन तय समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं किया। कई महीनों तक भुगतान का आश्वासन देने के बाद भी राशि अदा नहीं की गई। शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऊना निवासी एवं पेट्रोल पंप संचालक अमरजोत सिंह बेदी ने बताया कि वर्ष 2025 में जम्मू निवासी अनन शर्मा ने स्वयं को प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर बताते हुए रक्षा आपूर्ति के परिवहन कार्य के लिए अपने टैंकरों में डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उसने भरोसा दिलाया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और रक्षा प्रतिष्ठानों से भुगतान मिलने के बाद निर्धारित अवधि में पूरी राशि चुका दी जाएगी। शिकायत के अनुसार इन आश्वासनों पर विश्वास करते हुए मई, जून और जुलाई 2025 के दौरान उधार पर डीजल की आपूर्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने डीजल की आपूर्ति एमएस अनन शर्मा, सीओ सनराइज ट्रांसपोर्ट तथा एमएस शिवा सर्विस स्टेशन, जेएंडके के नाम से संचालित दो अलग-अलग खातों में करवाई। दोनों खातों में करीब 16.70 लाख रुपये का बकाया हो गया लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लगातार भुगतान का भरोसा देकर कानूनी कार्रवाई टालते रहे। दिसंबर 2025, फरवरी 2026 और अप्रैल 2026 में वह कई बार जम्मू जाकर आरोपियों से मिले, लेकिन हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन ही मिला। इसके अलावा फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश और अन्य माध्यमों से भी लगातार संपर्क किया गया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed