फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Diarrhea Spread in Hamirpur 120 patients found in three days

Diarrhea Spread In Hamirpur: लंबलू और चमनेड़ पंचायत के पांच गांवों में फैला डायरिया, तीन दिनों मिले 120 मरीज

Sun, 02 Jun 2024 05:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 05:35 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डायरिया ने अपने पैर पसार लिए हैं। तीन दिनों में लंबलू और ग्राम पंचायत चमनेड़ में रविवार तक कुल 120 मरीज डायरिया के इन दोनों पंचायतों में मिले हैं। 

विज्ञापन
Diarrhea Spread in Hamirpur 120 patients found in three days
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत लंबलू और ग्राम पंचायत चमनेड़ के पांच गांवों में डायरिया फैल गया है। शुक्रवार से ही यहां पर डायरिया के मामले सामने आ रहे थे। तीन दिनों में रविवार तक कुल 120 मरीज डायरिया के इन दोनों पंचायतों में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में है और स्क्रीनिंग जारी है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी ने फील्ड में की स्क्रीनिंग
रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पंचायतों के गांवों में स्क्रीनिंग करती रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश शर्मा ने स्वयं फील्ड में जाकर स्क्रीनिंग की और निरीक्षण किया। लोगों को जरूरी दवाइयां एवं जानकारी प्रदान की जा रही हैं। ग्राम पंचायत लंबलू के गांव लंबलू और झटवाड़ में शुक्रवार से डायरिया के मरीज आ रहे थे। साथ लगती पंचायत चमनेड़ से भी कुछ लोगों द्वारा डायरिया की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


लोगों को ये सलाह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अग्निहोत्री भी रविवार के दिन घर-घर जाकर लोगों से मिले और उन्हें केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने घर घर जाकर मरीजों को चेक भी किया तथा जरूरत के अनुसार लोगों को दवाई में भी वितरित की गई। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह बासी भोजन, पुरानी गली सड़ी सब्जियों, ज्यादा पके हुए फल और बिना उबले हुए पानी का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है और लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध करवाई जा रहे हैं। डायरिया का प्रभाव दो पंचायत के पांच गांवों में है। वहीं, सोमवार को यहां से स्वास्थ्य विभाग पानी के सैंपल लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed