{"_id":"6fc6275951d5660708e5191568b63ec5","slug":"dhumal-target-govt-for-lathicharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा रोकने वाली सरकार ही हिंसक हो गईः धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा रोकने वाली सरकार ही हिंसक हो गईः धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने एचपी यूनिवर्सिटी में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर करारा हमला किया है। धूमल ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति से हुआ व्यवहार निंदनीय है।
विज्ञापन
मगर छात्रों को जिस तरह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया वह और भी निंदनीय है। धूमल ने कहा कि सरकार ने जिस हिंसा को रोकने के लिए छात्र संघ के चुनावों पर रोक लगाई है, स्वयं उसी हिंसा पर उतारू हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि शिक्षा, छात्र और प्रदेश हित के लिए सरकार जल्द इसका समाधान करे। सरकार और छात्रों से आग्रह किया कि छात्र आंदोलन पर सख्ती, शक्ति का प्रयोग न करें और जल्द मुद्दे का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
प्रधानों को फंसा रही सरकार
धूमल ने कहा कि वीरभद्र सरकार पंचायत प्रधानों को झूठे आरोपों में फंसाकर निलंबित कर रही है। जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश में टकराव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि झूठे मामलों में फंसाकर पंचायत प्रधानों को निलंबित किया जा रहा है।
पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियों पर अंकुश लगाकर सरकार संविधान के 73वें संशोधन की खिल्ली उड़ा रही है। धूमल ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति गंभीर है। शिक्षा पर दिए जाने वाले अनुदान में कटौती की जा रही है।